Jeremiah 29:28 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us ne to ham logon ke pas babul men yah kahala bheja haai ki bandhauai to bahut kal tak rahegee, so ghar banakar un men raho, aur baariyan lagakar unake fal khao.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यिर्मयाह ने हम लोगों को यह सन्देश बाबुल में दिया था: बाबुल में रहने वाले लोगों, तुम वहाँ लम्बे समय तक रहोगे। अत: अपने मकान बनाओ और वहीं बस जाओ। बाग लगाओ और वह खाओ, जो उपजाओ।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने हमें बेबीलोन में यह सन्देश भेजा है: तुम बेबीलोन में बहुत समय तक निष्कासित रहोगे, इसलिए मकान बनाओ, और उन में रहो। फलों के बाग-बगीचे लगाओ, और उनके फल खाओ।” ’
Hindi Bible HHBD
उस ने तो हम लोगों के पास बाबुल में यह कहला भेजा है कि बंधुआई तो बहुत काल तक रहेगी, सो घर बनाकर उन में रहो, और बारियां लगाकर उनके फल खाओ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने तो हम लोगों के पास बेबीलोन में यह कहला भेजा है कि बँधुआई तो बहुत काल तक रहेगी, इसलिये घर बनाकर उनमें रहो, और बारियाँ लगाकर उनके फल खाओ।’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि उसी ने तो हमें बाबेल में यह संदेश भेजा किया था: दीर्घकालीन होगी यह बंधुआई; अपने लिए आवास निर्मित करो और उनमें निवास करो, वाटिकाएं रोपित करो तथा उनके उत्पाद का उपभोग करो.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने तो हम लोगों के पास बाबेल में यह कहला भेजा है कि बँधुआई तो बहुत काल # तक रहेगी, इसलिए घर बनाकर उनमें रहो, और बारियाँ लगाकर उनके फल खाओ।’”