Jeremiah 29:31 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahova nehelamee shamayah ke vishay yon kahata haai ki shamayah ne mere bina bheje tum se jo bhvishyadanee kee aur tum ko joott par bhrosa dilaya haai,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यिर्मयाह, बाबुल के सभी बन्दियों को यह सन्देश भेजो: ‘नेहलामी परिवार के शमायाह के बारे में जो यहोवा कहता है, वह यह है: शमायाह ने तुम्हारे सामने भविष्यवाणी की, किन्तु मैंने उसे नहीं भेजा। शमायाह ने तुम्हें झूठ में विश्वास कराया है। शमायाह ने यह किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने नबी यिर्मयाह से कहा: ‘बेबीलोन में निष्‍कासित लोगों को यह सन्‍देश भेज: नेहेलाम नगर के शमायाह के विषय में प्रभु यों कहता है: शमायाह ने तुम-लोगों से नबूवत की, जब कि मैंने उस को नहीं भेजा है, और उसने तुम को झूठी आशा दी,
Hindi Bible HHBD
यहोवा नेहेलामी शमायाह के विषय यों कहता है कि शमायाह ने मेरे बिना भेजे तुम से जो भविष्यद्वाणी की और तुम को झूठ पर भरोसा दिलाया है,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा नेहेलामी शमायाह के विषय यों कहता है: ‘शमायाह ने मेरे बिना भेजे तुम से जो भविष्यद्वाणी की और तुम को झूठ पर भरोसा दिलाया है,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“सभी बंदियों को यह संदेश प्रगट कर दो: ‘नेहेलामी शेमायाह के विषय में याहवेह का संदेश यह है: इसलिये कि शेमायाह ने तुम्हारे समक्ष भविष्यवाणी की है यद्यपि उसे मैंने प्रगट किया ही न था तथा उसने तुम्हें असत्य पर विश्वास करने के लिए उकसा दिया,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा नेहेलामी शमायाह के विषय यह कहता है: ‘शमायाह ने मेरे बिना भेजे तुम से जो भविष्यद्वाणी की और तुम को झूठ पर भरोसा दिलाया है,