Jeremiah 29:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us men likha tha ki jitane logon ko maain ne yarooshalem se bandhaua karake babul men pahunchava diya haai, un sabhon se israael ka parameshvar senaon ka yahova yon kahata he
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के लोगों का परमेश्वर सर्वशक्तिमान यहोवा ये बातें उन सभी लोगों से कहता है जिन्हें बन्दी के रुप में उसने यरूशलेम से बाबुल भेजा था:
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘मैं, इस्राएल का परमेश्वर, स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु, उन सब बन्दियों से यह कहता हूं, जिन को मैंने यरूशलेम नगर से बन्दी बना कर बेबीलोन भेजा है।
Hindi Bible HHBD
उस में लिखा था कि जितने लोगों को मैं ने यरूशलेम से बंधुआ करके बाबुल में पहुंचवा दिया है, उन सभों से इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यों कहता हेे
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस में लिखा था: “जितने लोगों को मैं ने यरूशलेम से बन्दी करके बेबीलोन में पहुँचवा दिया है, उन सभों से इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यों कहता है:
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सभी बंदियों के लिए, जिन्हें मैंने येरूशलेम से बाबेल में बंधुआई में भेजा है, सेनाओं के याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का संदेश यह है:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसमें लिखा था: “जितने लोगों को मैंने यरूशलेम से बन्दी करके बाबेल में पहुँचवा दिया है #, उन सभी से इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है।