Jeremiah 3:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
munde tteelon kee or ankhen uttakar dekh! aeesa kaun sa sthan haai jahan too ne kukarma n kiya ho? magan men too aeesee baaittee jaaise aek arabee jangal men. too ne desh ko apane vyabhaichar se ashuuddh kar diya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यहूदा, खाली पहाड़ी की चोटी को देखो। क्या कोई ऐसी जगह है जहाँ तुम्हारा अपने प्रेमियों (असत्य देवताओं) के साथ शारीरिक सम्बन्ध न चला तुम सड़क के किनारे प्रेमियों की प्रतीक्षा करती बैठी हो। तुम वहाँ मरुभूमि में प्रतीक्षा करते अरब की तरह बैठी। तुमने देश को गन्दा किया है! कैसे तुमने बहुत से बुरे काम किये और तुम मेरी अभक्त रही।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘मुण्‍डे पहाड़ी शिखरों की ओर आंख उठाकर देख! कौन-सा स्‍थान बाकी है जहां तूने कुकर्म नहीं किया? जैसे अरब-निवासी निर्जन स्‍थान में घात लगाकर बैठता है और कारवां की प्रतीक्षा करता है, वैसे ही तू राह में आंख बिछाए अपने प्रेमियों का इंतजार करती थी। अरी, इस्राएली जनता, तूने अपने व्‍यभिचार से समस्‍त देश को भ्रष्‍ट कर दिया है।
Hindi Bible HHBD
मुण्डे टीलों की ओर आंखें उठाकर देख! ऐसा कौन सा स्थान है जहां तू ने कुकर्म न किया हो? माग में तू ऐसी बैठी जैसे एक अरबी जंगल में। तू ने देश को अपने व्यभिचार से अशुठ्ठ कर दिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मुण्डे टीलों की ओर आँखें उठाकर देख! ऐसा कौन सा स्थान है जहाँ तू ने कुकर्म न किया हो? मार्गों में तू ऐसी बैठी जैसे एक अरबी जंगल में। तू ने देश को अपने व्यभिचार से अशुद्ध कर दिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“अपनी दृष्टि वनस्पतिहीन पर्वतों की ओर उठाओ और देखो. कौन सा ऐसा स्थान है जहां तुम्हारे साथ कुकर्म नहीं हुआ है? मरुभूमि में चलवासी के सदृश, तुम मार्ग के किनारे उनकी प्रतीक्षा करती रही. अपनी दुर्वृत्ति से तथा अपने स्वच्छंद कुकर्म के द्वारा तुमने देश को अशुद्ध कर दिया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मुँण्ड़े टीलों की ओर आँखें उठाकर देख! ऐसा कौन सा स्थान है जहाँ तूने कुकर्म न किया हो? मार्गों में तू ऐसी बैठी जैसे एक अरबी जंगल में। तूने देश को अपने व्यभिचार और दुष्टता से अशुद्ध कर दिया है।