Jeremiah 3:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir yoshaiyyah raja ke dinon men yahova ne mujh se yah bhee kaha, kya too ne dekha ki bhttkanevalee israaael ne kya kiya haai? us ne sab unche pahadon par aur sab hare pedon ke tale ja jakar vyaabhaichar kiya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन दिनों जब योशिय्याह यहूदा राष्ट्र पर शासन कर रहा था। यहोवा ने मुझसे बातें की। यहोवा ने कहा, “यिर्मयाह, तुमने उन बुरे कामों को देखा जो इस्राएल ने किये तुमने देखा कि उसने कैसे मेरे साथ विश्वासघात किया। उसने हर एक पहाड़ी के ऊपर और हर एक हरे पेड़ के नीच झूठी मूर्तियों की पूजा करके व्यभिचार करने का पाप किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा योशियाह के राज्‍य-काल में मुझे प्रभु का यह संदेश मिला। उसने मुझसे कहा, ‘विश्‍वासघातिनी इस्राएल प्रदेश की जनता के कामों को क्‍या तूने देखा है? वह पहाड़ी-शिखर के प्रत्‍येक मन्‍दिर में गई। उसने हरएक हरे वृक्ष के नीचे मूर्ति की पूजा की। यों उसने मेरे प्रति विश्‍वासघात किया।
Hindi Bible HHBD
फिर योशिरयाह राजा के दिनों में यहोवा ने मुझ से यह भी कहा, क्या तू ने देखा कि भटकनेवाली इस्राएल ने क्या किया है? उस ने सब ऊंचे पहाड़ों पर और सब हरे पेड़ों के तले जा जाकर व्यभिचार किया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर योशिय्याह राजा के दिनों में यहोवा ने मुझ से यह भी कहा, “क्या तू ने देखा कि भटकनेवाली इस्राएल ने क्या किया है? उसने सब ऊँचे पहाड़ों पर और सब हरे पेड़ों के नीचे जा जाकर व्यभिचार किया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तत्पश्चात राजा योशियाह के राज्य-काल में, याहवेह ने मुझसे बात की, “देखा तुमने, विश्वासहीन इस्राएल ने क्या किया है? उसने हर एक उच्च पर्वत पर तथा हर एक हरे वृक्ष के नीचे वेश्या-सदृश मेरे साथ विश्वासघात किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर योशिय्याह राजा के दिनों में यहोवा ने मुझसे यह भी कहा, “क्या तूने देखा कि भटकनेवाली इस्राएल ने क्या किया है? उसने सब ऊँचे पहाड़ों पर और सब हरे पेड़ों के तले जा जाकर व्यभिचार किया है।