Jeremiah 30:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
maain unaka vibhv baddhaunga, aur ve thode n honge. unake ladkevale praacheenakal ke saman honge, aur unakee mandlee mere samhane sthiar rahegee aur jitane un par andhor karate haain unako maain dand doonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याकूब का परिवार प्राचीन काल के परिवारों सा होगा। मैं इस्राएल और यहूदा के लोगों को शक्तिशाली बनाऊँगा और मैं उन लोगों को दण्ड दूँगा जो उन पर चोट करेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जैसे प्राचीन काल में उनके बच्चे थे, वैसे ही अब होंगे, और उनकी धर्म-मण्डली मेरे सम्मुख सुदृढ़ हो जाएगी। जो उन पर अत्याचार करेगा, उनको मैं दण्ड दूंगा।
Hindi Bible HHBD
मैं उनका विभव बढ़ाऊंगा, और वे थोड़े न होंगे। उनके लड़केवाले प्राचीनकाल के समान होंगे, और उनकी मण्डली मेरे साम्हने स्थिर रहेगी; और जितने उन पर अन्धेर करते हैं उनको मैं दण्ड दूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं उनका वैभव बढ़ाऊँगा, और वे थोड़े न होंगे। उनके बच्चे प्राचीनकाल के समान होंगे, और उनकी मण्डली मेरे सामने स्थिर रहेगी; और जितने उन पर अन्धेर करते हैं उनको मैं दण्ड दूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनकी संतान भी पूर्ववत समृद्ध हो जाएगी, मेरे समक्ष सारा राष्ट्र प्रतिष्ठित हो जाएगा; तथा मैं उन्हें दंड दूंगा, जिन्होंने उन पर अत्याचार किया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं उनका वैभव बढ़ाऊँगा, और वे थोड़े न होंगे। उनके बच्चे प्राचीनकाल के समान होंगे, और उनकी मण्डली मेरे सामने स्थिर रहेगी; और जितने उन पर अंधेर करते हैं उनको मैं दण्ड दूँगा।