Jeremiah 30:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
unaka mahapurush unheen men se hoga, aur jo un par prabhuta karega, vah unheen men se utpann hoga maain use apane nikatt bulaunga, aur vah mere sameep a bhee jaega, kyonki kaun haai jo apane ap mere sameep a sakata haai? yahova kee yahee vanee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन्हीं में से एक उनका अगुवा होगा। वह शासक मेरे लोगों में से होगा। वह मेरे नजदीक तब आएंगे जब मैं उनसे ऐसा करने को कहूँगा। अत: मैं उस अगुवा को अपने पास बुलाऊँगा और वह मेरे निकट होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनका उच्चाधिकारी उन्हीं में से होगा, उनका प्रशासक उन्हीं के समाज में से चुना जाएगा। मैं उसको अपने निकट लाऊंगा, और वह मेरे समीप आएगा। क्योंकि बिना मेरी अनुमति के कौन व्यक्ति मेरे समीप आ सकता है? मुझ-प्रभु की यह वाणी है।
Hindi Bible HHBD
उनका महापुरूष उन्हीं में से होगा, और जो उन पर प्रभुता करेगा, वह उन्हीं में से उत्पन्न होगा; मैं उसे अपने निकट बुलाऊंगा, और वह मेरे समीप आ भी जाएगा, क्योंकि कौन है जो अपने आप मेरे समीप आ सकता है? यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उनका महापुरुष उन्हीं में से होगा, और जो उन पर प्रभुता करेगा, वह उन्हीं में से उत्पन्न होगा; मैं उसे अपने निकट बुलाऊँगा, और वह मेरे समीप आ भी जाएगा, क्योंकि कौन है जो अपने आप मेरे समीप आ सकता है? यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्हीं का अपना स्वजन उनका उच्चाधिकारी हो जाएगा; उन्हीं के मध्य से उनके उच्चाधिकारी का उद्भव होगा. मेरे आमंत्रण पर वह मेरे निकट आएगा अन्यथा कैसे मेरे निकट आकर अपने प्राण को जोखिम में डालेगा?’ यह याहवेह की वाणी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उनका महापुरुष उन्हीं में से होगा, और जो उन पर प्रभुता करेगा, वह उन्हीं में से उत्पन्न होगा; मैं उसे अपने निकट बुलाऊँगा, और वह मेरे समीप आ भी जाएगा, क्योंकि कौन है जो अपने आप मेरे समीप आ सकता है? यहोवा की यही वाणी है।