Jeremiah 31:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he jaati jati ke logo, yahova ka vachan suno, aur door door ke deepon men bhee isaka prachar karo kaho, ki jis ne israaaeliyon ko titara- bitar kiya tha, vahee unhen ikatthe bhee karega, aur unakee aeesee raksha karega jaaisee charavaha apane jhund kee karata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“राष्ट्रों, यहोवा का यह सन्देश सुनो। सागर के किनारे के दूर देशों को यह सन्देश कहो: ‘जिसने इस्राएल के लोगों को बिखेरा, वही उन्हें एक साथ वापस लायेगा और वह गडेरिये की तरह अपनी झुंड (लोग) की देखभाल करेगा।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ राष्‍ट्रों, प्रभु का सन्‍देश सुनो; और उसके दूर-दूर के, समुद्र तट के द्वीपों में घोषित करो: ‘जिस प्रभु ने इस्राएली कौम को बिखराया था, वही अब उस को एकत्र करेगा। और जैसे चरवाहा अपने रेवड़ की देखभाल करता है वैसे ही प्रभु इस्राएलियों को संभालेगा।’
Hindi Bible HHBD
हे जाति जाति के लोगो, यहोवा का वचन सुनो, और दूर दूर के द्वीपों में भी इसका प्रचार करो; कहो, कि जिस ने इस्राएलियों को तितर- बितर किया था, वही उन्हें इकट्ठे भी करेगा, और उनकी ऐसी रक्षा करेगा जैसी चरवाहा अपने झुण्ड की करता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हे जाति जाति के लोगो, यहोवा का वचन सुनो, और दूर दूर के द्वीपों में भी इसका प्रचार करो; कहो, ‘जिसने इस्राएलियों को तितर–बितर किया था, वही उन्हें इकट्ठे भी करेगा, और उनकी ऐसी रक्षा करेगा जैसी चरवाहा अपने झुण्ड की करता है।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“राष्ट्रों, याहवेह का संदेश सुनो, दूर तटवर्ती क्षेत्रों में घोषणा करो; जिसने इस्राएल को छिन्‍न-भिन्‍न कर दिया है: वही उन्हें एकत्र भी करेगा, वह उन्हें इस प्रकार सहेजेगा, जिस प्रकार चरवाहा अपनी भेड़-बकरियों को.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हे जाति-जाति के लोगों, यहोवा का वचन सुनो, और दूर-दूर के द्वीपों में भी इसका प्रचार करो; कहो, ‘जिसने इस्राएलियों को तितर- बितर किया था, वही उन्हें इकट्ठे भी करेगा, और उनकी ऐसी रक्षा करेगा जैसी चरवाहा अपने झुण्ड की करता है।’