Jeremiah 31:29 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
un dinon men ve fir n kahenge ki purakha logon ne to jangalee dakh khai, parantu unake vansh ke dant khtte ho gaae haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“उस समय लोग इस कहावत को कहना बन्द कर देंगे: ‘पूर्वजों ने खट्टे अंगूर खाये और बच्चों के दाँत खट्टे हो गये।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन दिनों में लोग यह कहावत नहीं कहेंगे: “बाप-दादों ने दुष्‍कर्म किए, इसलिए उनकी सन्‍तान को उनके दुष्‍कर्मों का फल भुगतना पड़ा। ”
Hindi Bible HHBD
और जिस प्रकार से मैं सोच सोचकर उनको गिराता और ढाता, नष्ट करता, काट डालता और सत्यानाश ही करता था, उसी प्रकार से मैं अब सोच सोचकर उनको रोपूंगा और बढ़ाऊंगा, यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन दिनों में वे फिर न कहेंगे: ‘पुरखा लोगों ने तो जंगली दाख खाई, परन्तु उनके वंश के दाँत खट्टे हो गए हैं।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“उन दिनों में उनके मुख से ये शब्द पुनः सुने नहीं जाएंगे, “ ‘खट्टे अंगूर तो पूर्वजों ने खाए थे, किंतु दांत खट्टे हुए वंशजों के.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन दिनों में वे फिर न कहेंगे: ‘पिताओं ने तो खट्टे अंगूर खाए, परन्तु उनके वंश के दाँत खट्टे हो गए हैं।’