Jeremiah 31:30 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki jo koi jangalee dakh khaae usee ke dant khtte ho jaaenge, aur har aek manushy apane hee adharma ke karan mara jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु हर एक व्यक्ति अपने पाप के लिये मरेगा। जो व्यक्ति खट्टे अंगूर खायेगा, वही खट्टे स्वाद के कारण अपने दाँत घिसेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु अब पाप करनेवाला व्यक्‍ति स्‍वयं अपने पाप का फल भोगेगा, और मरेगा। दुष्‍कर्म करनेवाला अपने दुष्‍कर्म का फल पाएगा।’
Hindi Bible HHBD
उन दिनों में वे फिर न कहेंगे कि पुरखा लोगों ने तो जंगली दाख खाई, परन्तु उनके वंश के दांत खट्टे हो गए हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि जो कोई जंगली दाख खाए उसी के दाँत खट्टे हो जाएँगे, और हर एक मनुष्य अपने ही अधर्म के कारण मारा जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु हर एक की मृत्यु का कारण होगा स्वयं उसी की पापिष्ठता; हर एक व्यक्ति, जो खट्टे अंगूर खाएगा, दांत उसी के खट्टे होंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि जो कोई खट्टे अंगूर खाए उसी के दाँत खट्टे हो जाएँगे, और हर एक मनुष्य अपने ही अधर्म के कारण मारा जाएगा।