Jeremiah 31:32 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vah us vacha ke saman n hogee jo maain ne unake purakhaon se us samay bandhaee thee jab maain unaka hath pakadkar unhen misra desh se nikal laya, kyonki yadhyapi maain unaka paati tha, taubhee unhon ne meree vah vacha tod dalee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह उस वाचा की तरह नहीं होगी जिसे मैंने उनके पूर्वजों के साथ की थी। मैंने वह वाचा तब की जब मैंने उनके हाथ पकड़े और उन्हें मिस्र से बाहर लाया। मैं उनका स्वामी था और उन्होंने वाचा तोड़ी।” यह सन्देश यहोवा का है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह विधान उस विधान के समान नहीं होगा, जो मैंने उनके पूर्वजों से स्‍थापित किया था। जब मैं उनका हाथ पकड़ कर उन्‍हें मिस्र देश से निकाल लाया था, तब मैंने उनसे विधान स्‍थापित किया था। किन्‍तु उन्‍होंने मेरे विधान को तोड़ डाला था, यद्यपि मैं उन का स्‍वामी था। मुझ-प्रभु की यह वाणी है।’
Hindi Bible HHBD
फिर यहोवा की यह भी वाणी है, सुन, ऐसे दिन आनेवाले हैं जब मैं इस्राएल और यहूदा के घरानों से नई वाचा बान्धूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह उस वाचा के समान न होगी जो मैं ने उनके पुरखाओं से उस समय बाँधी थी जब मैं उनका हाथ पकड़कर उन्हें मिस्र देश से निकाल लाया, क्योंकि यद्यपि मैं उनका पति था, तौभी उन्होंने मेरी वह वाचा तोड़ डाली।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस वाचा के सदृश नहीं, जो मैंने उस समय उनके पूर्वजों के साथ स्थापित की थी, जब मैंने उनका हाथ पकड़कर उन्हें मिस्र देश से उनका निकास किया था, यद्यपि मैं उनके लिए पति-सदृश था, उन्होंने मेरी वाचा भंग कर दी,” यह याहवेह की वाणी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह उस वाचा के समान न होगी जो मैंने उनके पुरखाओं से उस समय बाँधी थी जब मैं उनका हाथ पकड़कर उन्हें मिस्र देश से निकाल लाया, क्योंकि यद्यपि मैं उनका पति था, तो भी उन्होंने मेरी वह वाचा तोड़ डाली।