Jeremiah 31:36 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yaadi ye niyam mere samhane se ttl jaaen tab hee yah ho sakega ki israaael ka vansh meree drashtti men sada ke liye aek jaati ttharane kee apeksha mitt sakega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा यह सब कहता है, “मेरे सामने इस्राएल के वंशज उसी दशा में एक राष्ट्र न रहेंगे। यदि मैं सूर्य, चन्द्र, तारे और सागर पर अपना नियन्त्रण खो दूँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘क्‍या यह संभव है कि सूर्य, चन्‍द्रमा और तारों के ये निश्‍चित नियम मेरे सम्‍मुख से टल जाएं? यदि यह संभव है तो इस्राएल के वंशज भी मेरे सामने से एक राष्‍ट्र के रूप में सदा के लिए विलुप्‍त हो जाएंगे।’
Hindi Bible HHBD
जिसने दिन को प्रकाश देने के लिये सूर्य को और रात को प्रकाश देने के लिये चन्द्रमा और तारागण के नियम ठहराए हैं, जो समुद्र को उछालता और उसकी लहरों को गरजाता है, और जिसका नाम सेनाओं का यहोवा है, वही यहोवा यों कहता हैे
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“यदि ये नियम मेरे सामने से टल जाएँ तब ही यह हो सकेगा कि इस्राएल का वंश मेरी दृष्‍टि में सदा के लिये एक जाति ठहरने की अपेक्षा मिट सकेगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“यदि यह व्यवस्थित विन्यास मेरे समक्ष से विघटित होता है,” यह याहवेह की वाणी है, “तब एक राष्ट्र के रूप में इस्राएल के वंशजों का अस्तित्व भी मेरे समक्ष से सदा-सर्वदा के लिए समाप्‍त हो जाएगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“यदि ये नियम मेरे सामने से टल जाएँ तब ही यह हो सकेगा कि इस्राएल का वंश मेरी दृष्टि में सदा के लिये एक जाति ठहरने की अपेक्षा मिट सकेगा।”