Jeremiah 31:37 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahova yon bhee kahata haai, yadi upar se akash mapa jaae aur neeche se puthvee kee nev khod khodakar pata lagaya jaa, tab hee maain israaael ke sare vansh ko anake sab papon ke karan un se hath uttaunga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा कहता है: “मैं इस्राएल के वंशजों का कभी नहीं त्याग करुँगा। यह तभी संभव है यदि लोग ऊपर आसमान को नापने लगें और नीचे धरती के सारे रहस्यों को जान जायें। यदि लोग वह सब कर सकेंगे तभी मैं इस्राएल के वंशजों को त्याग दूँगा। तब मैं उनको, जो कुछ उन्होंने किया, उसके लिये त्यागूँगा।” यह सन्देश यहोवा का है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु यों कहता है, ‘ऊपर आकाश को यदि नापना संभव है, अथवा यदि नीचे, पृथ्वी की नींव का पता लगाया जा सकता है, तो मैं इस्राएल के सब वंशजों को उन के समस्त दुष्कर्मों के कारण त्याग दूंगा। मुझ-प्रभु की यह वाणी है।’
Hindi Bible HHBD
यदि ये नियम मेरे साम्हने से टल जाएं तब ही यह हो सकेगा कि इस्राएल का वंश मेरी दृष्टि में सदा के लिये एक जाति ठहरने की अपेक्षा मिट सकेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा यों भी कहता है: “यदि ऊपर से आकाश मापा जा सके और नीचे से पृथ्वी की नींव खोद खोदकर पता लगायी जा सके, तब ही मैं इस्राएल के सारे वंश को उनके सब पापों के कारण त्याग दूँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह याहवेह की वाणी है: “यदि हमारे ऊपर विस्तीर्ण आकाशमंडल का मापा जाना संभव हो जाए तथा भूतल में पृथ्वी की नीवों की खोज निकालना संभव हो जाए, तो मैं भी इस्राएल द्वारा किए गए उन सारे कार्यों के कारण इस्राएल के सभी वंशजों का परित्याग कर दूंगा,” यह याहवेह की वाणी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा यह भी कहता है, “यदि ऊपर से आकाश मापा जाए और नीचे से पृथ्वी की नींव खोद खोदकर पता लगाया जाए, तब ही मैं इस्राएल के सारे वंश को उनके सब पापों के कारण उनसे हाथ उठाऊँगा।”