Jeremiah 31:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
too shaemaron ke pahadon par angoor kee bariyan fir lagaaegee aur jo unhen lagaaenge, ve unake fal bhee khane paaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के किसानों, तुम अंगूर के बाग फिर लगाओगे। तुम शोमरोन नगर के चारों ओर पहाड़ी पर उन अंगूरों के बाग लगाओगे और किसान लोग उन अंगूरों के बागों के फलों का आनन्द लेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू सामरी प्रदेश के पहाड़ों पर पुन: अंगूर-उद्यान लगाएगी; बाग-बगीचे लगानेवाले अपने बाग-बगीचों का फल भी खाएंगे।
Hindi Bible HHBD
तू शोमरोन के पहाड़ों पर अंगूर की बारियं फिर लगाएगी; और जो उन्हें लगाएंगे, वे उनके फल भी खाने पाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू शोमरोन के पहाड़ों पर अंगूर की बारियाँ फिर लगाएगी; और जो उन्हें लगाएँगे, वे उनके फल भी खाने पाएँगे ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शमरिया की पहाड़ियों पर पुनः द्राक्षालता रोपण प्रारंभ हो जाएगा; रोपक इन्हें रोपेंगे ओर उनका सेवन करेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू सामरिया के पहाड़ों पर अंगूर की बारियाँ फिर लगाएगी; और जो उन्हें लगाएँगे, वे उनके फल भी खाने पाएँगे।