Jeremiah 32:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur maain ne dastaveja men dastakht aur muhar ho jane par, gavahon ke samhane vah chandee kantte men taulakar use de dee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने पट्टे पर हस्ताक्षर किये और मुझे पट्टे की एक प्रति मुहरबन्द मिली और जो मैंने किया था उसके साक्षी के रूप से कुछ लोगों को बुला लिया तथा मैंने तराजू पर चाँदी तौली।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने दस्‍तावेज पर हस्‍ताक्षर कर दिए और गवाहों के भी हस्‍ताक्षर करा लिये। उन पर मुहर लगा दी, और तराजू पर चांदी के सिक्‍के तौल कर उसे दे दिए।
Hindi Bible HHBD
और मैं ने दस्तावेज़ में दस्तख़त और मुहर हो जाने पर, गवाहों के साम्हने वह चान्दी कांटे में तौलकर उसे दे दी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ने दस्तावेज़ में दस्तख़त और मुहर हो जाने पर, गवाहों के सामने वह चाँदी काँटे में तौलकर उसे दे दी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैंने बंधक-पत्र पर हस्ताक्षर किए तथा उस पर मोहर लगा दी, तब मैंने गवाहों को आमंत्रित किया और तुलामान पर चांदी तौल दी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मैंने दस्तावेज में दस्तखत और मुहर हो जाने पर, गवाहों के सामने वह चाँदी काँटे में तौलकर उसे दे दी।