Jeremiah 32:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
unhen lekar apane chachere bhai hanamel ke aur un gavahon ke samhane jinhon ne dastaveja men dastakht kiae the, aur un sab yahoodiyon ke samhane bhee jo pahare ke angan men baaitte huae the, neariyyah ke putra barook ko jo mahaseyah ka pota tha, saunp diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और मैंने उसे बारूक को दिया। बारुक नोरिय्याह का पुत्र था। नोरिय्याह महसेयाह का पुत्र था। मुहरबन्द पट्टे में मेरी खरीद की सभी शर्ते और सीमायें थीं। मैंने अपने चचेरे भाई हननेल और अन्य साक्षियों के सामने वह पट्टा बारुक को दिया। उन साक्षियों ने भी उस पट्टे पर हस्ताक्षर किये। उस समय यहूदा के बहुत से व्यक्ति प्रांगण में बैठे थे जिन्होंने मुझे बारुक को पट्टा देते देखा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दस्‍तावेज की एक प्रति मैंने बारूक को दे दी। बारूक के पिता का नाम नेरियाह, और दादा का नाम महसेयाह था। उस समय राजमहल के अंगरक्षकों के आंगन में मेरा चचेरा भाई हनमएल, दस्‍तावेज पर हस्‍ताक्षर करनेवाले गवाह, तथा अन्‍य यहूदा-वासी उपस्‍थित थे।
Hindi Bible HHBD
उन्हें लेकर अपने चचेरे भाई हनमेल के और उन गवाहों के साम्हने जिन्हों ने दस्तावेज़ में दस्तख़त किए थे, और उन सब यहूदियों के साम्हने भी जो पहरे के आंगन में बैठे हुए थे, नेरिरयाह के पुत्रा बारूक को जो महसेयाह का पोता था, सौंप दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्हें लेकर अपने चचेरे भाई हनमेल के और उन गवाहों के सामने जिन्होंने दस्तावेज़ में दस्तख़त किए थे, और उन सब यहूदियों के सामने भी जो पहरे के आँगन में बैठे हुए थे, नेरिय्याह के पुत्र बारूक को जो महसेयाह का पोता था, सौंप दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैंने क्रय-बन्धक पत्र अपने चाचा के पुत्र हनामेल ही के समक्ष तथा उन साक्ष्यों के समक्ष, जिन्होंने बंधक-पत्र पर हस्ताक्षर किए थे तथा पहरे के आंगन में उस समय बैठे हुए यहूदियों के समक्ष, माहसेइयाह के पौत्र, नेरियाह के पुत्र बारूख को सौंप दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्हें लेकर अपने चचेरे भाई हनमेल के और उन गवाहों के सामने जिन्होंने दस्तावेज में दस्तखत किए थे, और उन सब यहूदियों के सामने भी जो पहरे के आँगन में बैठे हुए थे, नेरिय्याह के पुत्र बारूक को जो महसेयाह का पोता था, सौंप दिया।