Jeremiah 32:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
too hajaron par karuna karata rahata parantu poorvajon ke adharma ka badala unake bad unake vansh ke logon ko bhee deta haai, he mahan aur parakramee parameshvar, jisaka nam senaon ka yahova haai,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा, तू हज़ारों व्यक्तियों का विश्वासपात्र और उन पर दयालु है। किन्तु तू व्यक्तियों को उनके पूर्वजों के पापों के लिए भी दण्ड देता है। महान और शक्तिशाली परमेश्वर, तेरा नाम सर्वशक्तिमान यहोवा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू लाखों पर करुणा करता है, फिर भी तू बाप-दादों के दुष्कर्मों का प्रतिफल उनके मरने के बाद उनकी संतान को देता है। हे महान और सर्वशक्तिमान परमेश्वर, तेरा नाम “स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु” है।
Hindi Bible HHBD
तू हजारों पर करूणा करता रहता परन्तु पूर्वजों के अधर्म का बदला उनके बाद उनके वंष के लोगों को भी देता है, हे महान और पराक्रमी परमेश्वर, जिसका नाम सेनाओं का यहोवा है,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू हज़ारों पर करुणा करता रहता परन्तु पूर्वजों के अधर्म का बदला उनके बाद उनके वंश के लोगों को भी देता है, हे महान् और पराक्रमी परमेश्वर, जिसका नाम सेनाओं का यहोवा है,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सहस्रों पर आप निर्जर प्रेम अभिव्यक्त करते हैं, किंतु इसके विपरीत आप माता-पिता अथवा पूर्वजों की पापिष्ठता का प्रतिफल उनकी संतान की गोद में डाल देते हैं, आपका नाम सेनाओं के याहवेह है,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू हजारों पर करुणा करता रहता परन्तु पूर्वजों के अधर्म का बदला उनके बाद उनके वंश के लोगों को भी देता है, हे महान और पराक्रमी परमेश्वर, जिसका नाम सेनाओं का यहोवा है,