Jeremiah 32:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
too badee yuaktai karanevala aur samarth ke kam karanevala haai teree drashtti manushyon ke sare chalachalan par lagee rahatee haai, aur too har aek ko usake chalachalan aur karma ka fal bhugatata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे यहोवा, तू महान कार्यों की योजना बनाता और उन्हें करता है। तू वह सब देखता है जिन्हें लोग करते हैं और उन्हें पुरस्कार देता है जो अच्छे काम करते हैं तथा उन्हें दण्ड देता है जो बुरे काम करते हैं, तू उन्हें वह देता है जिनके वे पात्र हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू महान परामर्शदाता है। तू महान आश्‍चर्यपूर्ण कामों को करता है। तू सब मनुष्‍यों के आचरण पर दृष्‍टि रखता है। तू प्रत्‍येक मनुष्‍य को उस के आचरण के अनुसार, उसके कामों के अनुरूप फल देता है।
Hindi Bible HHBD
तू बड़ी युक्ति करनेवाला और सामर्थ के काम करनेवाला है; तेरी दृष्टि मनुष्यों के सारे चालचलन पर लगी रहती है, और तू हर एक को उसके चालचलन और कर्म का फल भुगताता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू बड़ी युक्‍ति करनेवाला और सामर्थ्य के काम करनेवाला है; तेरी दृष्‍टि मनुष्यों के सारे चालचलन पर लगी रहती है, और तू हर एक को उसके चालचलन और कर्म का फल भुगताता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
महान हैं आपके संकल्प और पराक्रमी आपके कर्म! आपकी दृष्टि मानव की हर एक गतिविधि पर लगी रहती है; आप हर एक को उसके आचरण एवं उसके कार्यों के परिणाम के अनुरूप प्रतिफल देते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू बड़ी युक्ति करनेवाला और सामर्थ्य के काम करनेवाला है; तेरी दृष्टि मनुष्यों के सारे चाल चलन पर लगी रहती है, और तू हर एक को उसके चाल चलन और कर्म का फल भुगताता है।