Jeremiah 32:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
too ne misra desh men chinh aur chamatkar kia, aur aj tak israaaeliyon varan sab manushyon ke beech vaaisa karata aya haai, aur is prakar too ne apana aeesa nam kiya haai jo aj ke din tak bana haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे यहोवा, तूने मिस्र देश में अत्यन्त प्रभावशाली चमत्कार किया। तूने आज तक भी प्रभावशाली चमत्कार किया है। तूने ये चमत्कार इस्राएल में दिखाया और तूने इन्हें वहाँ भी दिखाये जहाँ कहीं मनुष्य रहते हैं। तू इन चमत्कारों के लिये प्रसिद्ध है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तूने मिस्र देश में आश्‍चर्यपूर्ण कार्य किये थे, और अद्भुत चिह्‍न दिखाये थे, जो आज भी तू इस्राएली राष्‍ट्र में तथा समस्‍त मानव-जाति के मध्‍य कर रहा है। यों तूने अपना नाम ऐसा प्रतिष्‍ठित किया जो आज तक बना है।
Hindi Bible HHBD
तू ने मिस्र देश में चिन्ह और चमत्कार किए, और आज तक इस्राएलियों वरन सब मनुष्यों के बीच वैसा करता आया है, और इस प्रकार तू ने अपना ऐसा नाम किया है जो आज के दिन तक बना है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू ने मिस्र देश में चिह्न और चमत्कार किए,और आज तक इस्राएलियों वरन् सब मनुष्यों के बीच वैसा करता आया है, और इस प्रकार तू ने अपना ऐसा नाम किया है जो आज के दिन तक बना है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आपने मिस्र देश में चिन्हों एवं विलक्षण कृत्यों का प्रदर्शन किया तथा आप इस्राएल में तथा सारे मानव जाति दोनों ही के मध्य आज भी कर रहे हैं, तथा आपने अपनी प्रतिष्ठा स्थापित कर ली है, जो आज भी स्थापित है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तूने मिस्र देश में चिन्ह और चमत्कार किए, और आज तक इस्राएलियों वरन् सब मनुष्यों के बीच वैसा करता आया है, और इस प्रकार तूने अपना ऐसा नाम किया है जो आज के दिन तक बना है।