Jeremiah 32:25 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
taubhee, he prabhu yahova, too ne mujh se kaha haai ki gavah bulakar us khet ko mol le, yadhypi ki yah nagar kasadiyon ke vash men kar diya gaya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मेरे स्वामी यहोवा, वे सभी बुरी घटनायें घटित हो रही हैं। किन्तु तू अब मुझसे कह रहा है, ‘यिर्मयाह, चाँदी से खेत खरीदो और खरीद की साक्षी के लिये कुछ लोगों को चुनो।’ तू यह उस समय कह रहा है जब बाबुल की सेना नगर पर अधिकार करने को तैयार है। मैं अपने धन को उस तरह बरबाद क्यों करूँ?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘तूने नगर को कसदी सेना के हाथ में सौंप दिया है। फिर भी तूने, हे मेरे स्वामी, हे मेरे प्रभु, मुझ से कहा कि मैं चांदी के सिक्कों से खेत मोल लूं और दस्तावेज पर गवाहों के हस्ताक्षर कराऊं।’
Hindi Bible HHBD
तौभी, हे प्रभु यहोवा, तू ने मुझ से कहा है कि गवाह बुलाकर उस खेत को मोल ले, यद्यपि कि यह नगर कसदियों के वश में कर दिया गया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तौभी, हे प्रभु यहोवा, तू ने मुझ से कहा है कि गवाह बुलाकर उस खेत को मोल ले, यद्यपि कि यह नगर कसदियों के वश में कर दिया गया है।’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रभु याहवेह, आपने ही मुझे आदेश दिया था, अपने लिए मूल्य चुका कर खेत क्रय कर लो तथा गवाहों को बुला लो, जबकि नगर कसदियों को सौंपा जा चुका है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो भी, हे प्रभु यहोवा, तूने मुझसे कहा है कि गवाह बुलाकर उस खेत को मोल ले, यद्यपि कि यह नगर कसदियों के वश में कर दिया गया है।’”