Jeremiah 32:36 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu ab israaael ka parameshvar yahova is nagar ke vishay me, jisake liye tum log kahate ho ki vah talavar, mahangee aur maree ke dara babul ke raja ke vash men pada hua haai yon kahata haai
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तुम सभी लोग कहते हो, ‘बाबुल का राजा यरूशलेम पर अधिकार कर लेगा। वह तलवार, भुखमरी और भयंकर बीमारी का उपयोग इस नगर को पराजित करने के लिये करेगा।’ किन्तु यहोवा इस्राएल के लोगों का परमेश्वर कहता है,
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘इसलिए अब इस्राएल का प्रभु परमेश्वर इस नगर के विषय में यों कहता है: तुम लोग कहते हो कि तलवार, अकाल और महामारी के कारण यह नगर बेबीलोन के राजा के हाथ में सौंप दिया गया है।
Hindi Bible HHBD
परन्तु अब इस्राएल का परमेश्वर यहोवा इस नगर के विषय में, जिसके लिये तुम लोग कहते हो कि वह तलवार, महंगी और मरी के द्वारा बाबुल के राजा के वश में पड़ा हुआ है यों कहता हैे
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“परन्तु अब इस्राएल का परमेश्वर यहोवा इस नगर के विषय में, जिसके लिये तुम लोग कहते हो, ‘वह तलवार, महँगी और मरी के द्वारा बेबीलोन के राजा के वश में पड़ा हुआ है’ यों कहता है:
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इसलिये अब इस नगर के विषय में, जिसके संबंध में तुम्हीं यह कह रहे हो, ‘तलवार, अकाल तथा महामारी के कारण यह नगर बाबेल के राजा के हाथ में दे दिया गया है’; याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर की यह वाणी है,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“परन्तु अब इस्राएल का परमेश्वर यहोवा इस नगर के विषय में, जिसके लिये तुम लोग कहते हो, ‘वह तलवार, अकाल और मरी के द्वारा बाबेल के राजा के वश में पड़ा हुआ है’ यह कहता है: