Jeremiah 32:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
dek, shallam ka putra hanamel jo tera chachera bhai haai, so tere pas yah kahane ko ane par haai ki mera khet jo anatot men haai use mol le, kyonki use mol lekar chhudane ka aadhaikar tera hee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
‘यिर्मयाह, तुम्हारा चचेरा भाई हननेल शीघ्र ही तुम्हारे पास आएगा। वह तुम्हारे चाचा शल्लूम का पुत्र है।’ हननेल तुमसे यह कहेगा, ‘यिर्मयाह, अनातोत नगर के पास मेरा खेत खरीद लो। इसे खरीद लो क्योंकि तुम मेरे सबसे समीपी रिश्तेदार हो। उस खेत को खरीदना तुम्हारा अधिकार तथा तुम्हारा उत्तरदायित्व है।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“देख, तेरे चाचा शल्लूम का पुत्र हनमएल तेरे पास आएगा और तुझ से निवेदन करेगा कि तू उसके अनातोत नगर के खेत को खरीद ले, क्योंकि मोल ले कर सम्पत्ति को छुड़ाने का अधिकार तेरा ही है।”
Hindi Bible HHBD
देख, शल्लम का पुत्रा हनमेल जो तेरा चचेरा भाई है, सो तेरे पास यह कहने को आने पर है कि मेरा खेत जो अनातोत में है उसे मोल ले, क्योंकि उसे मोल लेकर छुड़ाने का अधिकार तेरा ही है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
देख, शल्लम का पुत्र हनमेल जो तेरा चचेरा भाई है, वह तेरे पास यह कहने को आने पर है, ‘मेरा खेत जो अनातोत में है उसे मोल ले, क्योंकि उसे मोल लेकर छुड़ाने का अधिकार तेरा ही है।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह देखना, तुम्हारे चाचा शल्लूम का पुत्र हनामेल तुमसे भेंट करने आ रहा है. वह तुमसे कहेगा, ‘अनाथोथ का मेरा खेत तुम मोल ले लो, क्योंकि विधान के अंतर्गत यह तुम्हारा ही अधिकार है.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
देख, शल्लूम का पुत्र हनमेल जो तेरा चचेरा भाई है, वह तेरे पास यह कहने को आने पर है, ‘मेरा खेत जो अनातोत में है उसे मोल ले, क्योंकि उसे मोल लेकर छुड़ाने का अधिकार तेरा ही है।’