Jeremiah 33:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab hee jo vacha maain ne apane das daud ke sang bandhaee haai toott sakegee, ki tere vansh kee gaee par virajanevale sadaaiv bane rahenge, aur meree vacha meree seva tthal karatevale leveey yajakon ke sang bandhaee rahegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तो तुम दाऊद और लेवी के साथ की गई मेरी वाचा को भी बदल सकते हो। तब दाऊद और लेवी के परिवार के वंशज राजा और पुरोहित नहीं हो सकेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तो मेरा यह विधान भी टूट सकता है, जो मैंने अपने सेवक दाऊद के साथ स्थापित किया था। मैंने उसको वचन दिया था कि उसके सिंहासन पर बैठने के लिए उस के वंश में उत्तराधिकारी उत्पन्न होते रहेंगे। मैंने लेवी कुल से भी विधान स्थापित किया था। लेवी कुल में उत्पन्न पुरोहित ही मेरे सेवक होंगे।
Hindi Bible HHBD
तब ही जो वाचा मैं ने अपने दास दाऊद के संग बान्धी है टूट सकेगी, कि तेरे वंश की गद्दी पर विराजनेवाले सदैव बने रहेंगे, और मेरी वाचा मेरी सेवा टहल करतेवाले लेवीय याजकों के संग बन्धी रहेगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब ही जो वाचा मैं ने अपने दास दाऊद के संग बाँधी है टूट सकेगी, कि तेरे वंश की गद्दी पर विराजनेवाले सदैव बने रहेंगे, और मेरी वाचा मेरी सेवा टहल करनेवाले लेवीय याजकों के संग बँधी रहेगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब तो मेरे सेवक दावीद से स्थापित की गई मेरी वाचा भी भंग की जा सकेगी और इसका परिणाम यह होगा, कि उसके सिंहासन पर विराजमान हो राज्य-काल करने के लिए उसके कोई पुत्र न रहेगा और न मेरी सेवा के निमित्त कोई लेवी पुरोहित.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब ही जो वाचा मैंने अपने दास दाऊद के संग बाँधी है टूट सकेगी, कि तेरे वंश की गद्दी पर विराजनेवाले सदैव बने रहेंगे, और मेरी वाचा मेरी सेवा टहल करनेवाले लेवीय याजकों के संग बँधी रहेगी।