Jeremiah 33:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jaaisa akash kee sena kee ginatee aur samudra kee baloo ke kinakon ka pariman naheen ho sakata haai usee prakar maain apane das daud ke vansh aur apane sevak leaviyon ko baddhakar anaaginit kar doonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु मैं अपने सेवक दाऊद को और लेवी के परिवार समूह को अनेक वंशज दूँगा। वे उतने होंगे जितने आकाश में तारे हैं, और आकाश के तारों को कोई गिन नहीं सकता और वे इतने होंगे जितने सागर तट पर बालू के कण होते हैं और उन बालू के कणों को कोई गिन नहीं सकता।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जैसे आकाश के तारों की और समुद्र-तट के रेतकणों की गणना नहीं हो सकती है, वैसे मैं अपने सेवक दाऊद के वंशजों को तथा मेरी सेवा करनेवाले लेवीय पुरोहितों को अगणित बनाऊंगा।’
Hindi Bible HHBD
जैसा आकाश की सेना की गिनती और समुद्र की बालू के किनकों का परिमाण नहीं हो सकता है उसी प्रकार मैं अपने दास दाऊद के वंश और अपने सेवक लेवियों को बढ़ाकर अनगिनित कर दूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जैसा आकाश की सेना की गिनती और समुद्र की बालू के किनकों का परिमाण नहीं हो सकता है उसी प्रकार मैं अपने दास दाऊद के वंश और अपने सेवक लेवियों को बढ़ाकर अनगिनित कर दूँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जिस प्रकार आकाश के तारे अगण्य तथा सागर तट की रेत अपार है, उसी प्रकार मैं अपने सेवक दावीद के वंशजों को तथा लेवियों को, जो मेरी सेवा करते हैं, आवर्धन कर उन्हें असंख्य कर दूंगा.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जैसा आकाश की सेना की गिनती और समुद्र के रेतकणों का परिमाण नहीं हो सकता है उसी प्रकार मैं अपने दास दाऊद के वंश और अपने सेवक लेवियों को बढ़ाकर अनगिनत कर दूँगा।”