Jeremiah 33:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahova yon kahata haai, yadi din aur rat ke vishay meree vacha attl n rahe, aur yadi akash aur prathvee ke niyam mere ttharaae huae n rah jaae,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा कहता है, “यदि मेरी वाचा दिन और रात के साथ बनी नहीं रहती, और यदि मैं आकाश और पृथ्वी के लिये नियम नहीं बनाता तभी संभव है कि मैं उन लोगों को छोड़ूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: मैं कहता हूं: जैसे रात और दिन के विषय में मेरा विधान अटल है, जैसे आकाश और पृथ्‍वी के सम्‍बन्‍ध में मेरे नियम अपरिवर्तनीय हैं,
Hindi Bible HHBD
यहोवा यों कहता है, यदि दिन और रात के विषय मेरी वाचा अटल न रहे, और यदि आकाश और पृथ्वी के नियम मेरे ठहराए हुए न रह जाएं,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा यों कहता है, यदि दिन और रात के विषय मेरी वाचा अटल न रहे, और यदि आकाश और पृथ्वी के नियम मेरे ठहराए हुए न रह जाएँ,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह की वाणी यह है: ‘यदि दिन एवं रात्रि से संबंधित मेरी वाचा भंग होना संभव है, यदि आकाश एवं पृथ्वी के नियमों में अनियमितता संभव है,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा यह कहता है, यदि दिन और रात के विषय मेरी वाचा अटल न रहे, और यदि आकाश और पृथ्वी के नियम # मेरे ठहराए हुए न रह जाएँ,