Jeremiah 33:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki ve vah sab bhlai ke kam sunenge jo maain unake liye karoonga aur ve sab kalyan aur shaaantai kee charcha sunakar jo maain un se karoonga, drenge aur thrathraaenge ve prathvee kee un jaatiyon kee draashtti men mere liye hasharanevale aur stuati aur shaebha ka karan ho jaaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यरूशलेम आश्चर्यचकित करने वाला स्थान हो जायेगा। लोग सुखी होंगे और अन्य राष्ट्रों के लोग इसकी प्रशंसा करेंगे। यह उस समय होगा जब लोग यह सुनेंगे कि वहाँ सब अच्छा हो रहा है। वे उन अच्छे कामों को सुनेंगे जिन्हें मैं यरूशलेम के लिये कर रहा हूँ।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह नगर पृथ्‍वी के सब राष्‍ट्रों में मेरे लिए एक आनन्‍ददायक नाम, स्‍तुति और महिमा का स्‍थान बन जाएगा। जो भलाई मैं इस नगर के रहने वालों के लिए करूंगा, उसके विषय में पृथ्‍वी की सब जातियां सुनेंगी, और उनसे भयभीत होंगी। मैं इस नगर का कल्‍याण करूंगा और इस को समृद्ध बनाऊंगा। इसके कल्‍याण और समृद्धि को देख कर विश्‍व की जातियां डर से कांपेंगी।’
Hindi Bible HHBD
क्योंकि वे वह सब भलाई के काम सुनेंगे जो मैं उनके लिये करूंगा और वे सब कल्याण और शान्ति की चर्चा सुनकर जो मैं उन से करूंगा, डरेंगे और थरथराएंगे; वे पृथ्वी की उन जातियों की दृष्टि में मेरे लिये हर्षानेवाले और स्तुति और शोभा का कारण हो जाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि वे वह सब भलाई के काम सुनेंगे जो मैं उनके लिये करूँगा और वे सब कल्याण और शान्ति की चर्चा सुनकर जो मैं उनसे करूँगा, डरेंगे और थरथराएँगे; वे पृथ्वी की उन जातियों की दृष्‍टि में मेरे लिये हर्ष और स्तुति और शोभा का कारण हो जाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सारे राष्ट्र उनके लिए मेरे द्वारा निष्पादित हितकार्यो का उल्लेख सुनेंगे तथा वे उन देशों के लिए मेरे द्वारा बनाये गये सारे हितकार्यों तथा शांति की स्थापना को देख भयभीत हो थरथराएंगे; यह मेरे लिए आनंद, स्तवन एवं प्रताप की प्रतिष्ठा होगी.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि वे वह सब भलाई के काम सुनेंगे जो मैं उनके लिये करूँगा और वे सब कल्याण और शान्ति की चर्चा सुनकर जो मैं उनसे करूँगा, डरेंगे और थरथराएँगे #; वे पृथ्वी की उन जातियों की दृष्टि में मेरे लिये हर्ष और स्तुति और शोभा का कारण हो जाएँगे।