Jeremiah 34:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab babul ka raja nabookadanessar apanee saree sena samet aur prathvee ke jitane rajy usake vash men the, un sabhon ke logon samet yarooshalem aur usake sab ganvon se lad raha tha, tab yahova ka yah vachan yirmayah ke pas pahuncha,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा का यह सन्देश यिर्मयाह को मिला। यह सन्देश उस समय मिला जब बाबुल का राजा नबूकदनेस्सर यरूशलेम और उसके चारों ओर के सभी नगरों से युद्ध कर रहा था। नबूकदनेस्सर अपने साथ अपनी सारी सेना और शासित राज्यों तथा साम्राज्य के लोगों को मिलाये हुए था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब बेबीलोन का राजा नबूकदनेस्‍सर अपनी समस्‍त सेना तथा अपने अधीन सब राज्‍यों की सेनाओं तथा अपने सब लोगों के साथ यहूदा प्रदेश की राजधानी यरूशलेम एवं उसके सब नगरों के विरुद्ध लड़ रहा था, तब प्रभु का यह सन्‍देश यिर्मयाह को मिला। प्रभु ने कहा,
Hindi Bible HHBD
जब बाबुल का राजा नबूकदनेस्सर अपनी सारी सेना समेत और पृथ्वी के जितने राज्य उसके वश में थे, उन सभों के लोगों समेत यरूशलेम और उसके सब गांवों से लड़ रहा था, तब यहोवा का यह वचन यिर्मयाह के पास पहुंचा,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब बेबीलोन का राजा नबूकदनेस्सर अपनी सारी सेना समेत और पृथ्वी के जितने राज्य उसके वश में थे, उन सभों के लोगों समेत यरूशलेम और उसके सब गाँवों से लड़ रहा था, तब यहोवा का यह वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा:
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बाबेल का राजा नबूकदनेज्ज़र अपनी सारी सेना को लेकर येरूशलेम तथा इसके निकटवर्ती नगरों से युद्धरत था, पृथ्वी के सारे राष्ट्र एवं इनकी सारी प्रजा नबूकदनेज्ज़र के अधीन थी, इसी परिस्थिति में येरेमियाह को याहवेह का यह संदेश प्रगट किया गया:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब बाबेल का राजा नबूकदनेस्सर अपनी सारी सेना समेत और पृथ्वी के जितने राज्य उसके वश में थे, उन सभी के लोगों समेत यरूशलेम और उसके सब गाँवों से लड़ रहा था, तब यहोवा का यह वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा