Jeremiah 34:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
israaael ka parameshvar yahova tum se yon kahata haai, jis samay maain tumhare pitaron ko dasatv ke ghar arthata misra desh se nikal le aya, us samay maain ne ap un se yah kahakar vacha bandhae
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यिर्मयाह, यहोवा इस्राएल के लोगों का परमेश्वर जो कहता है वह यह है: ‘मैं तुम्हारे पूर्वजों को मिस्र से बाहर लाया जहाँ वे दास थे। जब मैंने ऐसा किया तब मैंने उनके एक वाचा की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: ‘जब मैंने तुम्‍हारे पूर्वजों को मिस्र देश से बाहर निकाला था, जब मैंने उनको गुलामी के बन्‍धन से मुक्‍त किया था, तब मैंने उन से यह विधान स्‍थापित किया था। मैंने उनसे यह कहा था:
Hindi Bible HHBD
इस्राएल का परमेश्वर यहोवा तुम से यों कहता है, जिस समय मैं तुम्हारे पितरों को दासत्व के घर अर्थात् मिस्र देश से निकाल ले आया, उस समय मैं ने आप उन से यह कहकर वाचा बान्धी
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इस्राएल का परमेश्‍वर यहोवा तुम से यों कहता है: जिस समय मैं तुम्हारे पितरों को दासत्व के घर अर्थात् मिस्र देश से निकाल ले आया, उस समय मैं ने आप उनसे यह कहकर वाचा बाँधी,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इस्राएल के परमेश्वर याहवेह ने यह कहा है: मिस्र के निर्गमन के अवसर पर दासत्व आवास से उन्हें निराश करते समय मैंने तुम्हारे पूर्वजों से यह वाचा स्थापित की थी,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इस्राएल का परमेश्वर यहोवा तुम से यह कहता है, जिस समय मैं तुम्हारे पितरों को दासत्व के घर अर्थात् मिस्र देश से निकाल ले आया, उस समय मैंने आप उनसे यह कहकर वाचा बाँधी