Jeremiah 34:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tum abhee fire to the aur apane apane bhai ko svatantra kar dene ka prachar karake jo kam meree draashtti men bhla he use tum ne kiya bhee tha, aur jo bhvan mera kahalata haai us men mere samhane vacha bhee bandhaee thee
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कुछ समय पहले तुमने अपने हृदय को, जो उचित है, उसे करने के लिये बदला। तुममें से हर एक ने अपने उन यहूदी साथियों को स्वतन्त्र किया जो दास थे और तुमने मेरे सामने उस मन्दिर में जो मेरे नाम पर है एक वाचा भी की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘तुम ने अभी-अभी पश्चात्ताप किया था। तुम ने अपने जाति-बन्धु को मुक्त करने की घोषणा की। जो मन्दिर मेरे नाम से प्रसिद्ध है, उसमें तुमने मेरे सम्मुख समझौता किया कि तुम अपने-अपने दास-दासी को मुक्त कर दोगे। तुम्हारा यह कार्य मेरी दृष्टि में उचित था।
Hindi Bible HHBD
तुम अभी फिरे तो थे और अपने अपने भाई को स्वतंत्रा कर देने का प्रचार कराके जो काम मेरी दृष्टि में भला हे उसे तुम ने किया भी था, और जो भवन मेरा कहलाता है उस में मेरे साम्हने वाचा भी बान्धी थी;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम अभी फिरे तो थे और अपने अपने भाई को स्वतंत्र कर देने का प्रचार कराके जो काम मेरी दृष्टि में भला है उसे तुम ने किया भी था, और जो भवन मेरा कहलाता है उसमें मेरे सामने वाचा भी बाँधी थी;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सत्य है कि कुछ ही समय पूर्व तुमने मेरी ओर उन्मुख होकर वह किया है: जो मेरी दृष्टि में सुधार है. हर एक ने यह घोषणा की है कि उसने अपने पड़ोसी को विमुक्त कर दिया है. तुमने मेरे नाम में प्रतिष्ठित भवन में एक वाचा भी स्थापित की थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम अभी फिरे तो थे और अपने-अपने भाई को स्वतंत्र कर देने का प्रचार कराके जो काम मेरी दृष्टि में भला है उसे तुम ने किया भी था, और जो भवन मेरा कहलाता है उसमें मेरे सामने वाचा भी बाँधी थी;