Jeremiah 34:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
par tum bhttk gaae aur mera nam is reeati se ashuuddh kiya ki jin dasa-daasiyon ko tum svatantra karake unakee ichchha par chhod chuke the unhen tum ne fir apane vash men kar liya haai, aur ve fir tumhare dasa- dasiyan ban gaae haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु अब तुमने अपने इरादे बदल दिये हैं। तुमने यह प्रकट किया है कि तुम मेरे नाम का सम्मान नहीं करते। तुमने यह कैसे किया तुम में से हर एक ने अपने दास दासियों को वापस ले लिया है जिन्हें तुमने स्वतन्त्र किया था। तुम लोगों ने उन्हें फिर दास होने के लिये विवश किया है।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘किन्‍तु तुम अपने समझौते से मुकर गए। तुमने मेरे पवित्र नाम को अपवित्र कर दिया। जो दास-दासी को उस की इच्‍छा के अनुसार तुमने मुक्‍त कर दिया था, उस को फिर पकड़ लिया, और गुलाम बना कर वापस ले आए।
Hindi Bible HHBD
पर तुम भटक गए और मेरा नाम इस रीति से अशुठ्ठ किया कि जिन दास- दासियों को तुम स्वतंत्रा करके उनकी इच्छा पर छोड़ चुके थे उन्हें तुम ने फिर अपने वश में कर लिया है, और वे फिर तुम्हारे दास- दासियां बन गए हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर तुम भटक गए और मेरा नाम इस रीति से अशुद्ध किया कि जिन दास–दासियों को तुम स्वतंत्र करके उनकी इच्छा पर छोड़ चुके थे उन्हें तुम ने फिर अपने वश में कर लिया है, और वे फिर तुम्हारे दास–दासियाँ बन गए हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह होने पर भी तुमने विमुख होकर मेरी प्रतिष्ठा अशुद्ध कर दी और हर एक ने अपने-अपने सेवक-सेविकाओं को पुनः अपने अधिकार में ले लिया, जिन्हें उन्होंने इसके पूर्व विमुक्त किया था, जैसा कि स्वयं उनकी भी अभिलाषा थी. तुमने उन्हें पुनः अपने सेवक-सेविकाएं बना लिये.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर तुम भटक गए और मेरा नाम इस रीति से अशुद्ध किया कि जिन दास दासियों को तुम स्वतंत्र करके उनकी इच्छा पर छोड़ चुके थे उन्हें तुम ने फिर अपने वश में कर लिया है, और वे फिर तुम्हारे दास- दासियाँ बन गए हैं।