Jeremiah 34:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
israaael ka parameshvar yahova yon kahata haai, jakar yahooda ke raja sidaakiyyah se kah, yahova yon kahata haai, ki dek, maain is nagar ko babul ke raja ke vash men kar dene par hoo, aur vah ise faunkava dega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सन्देश यह था: “यहोवा इस्राएल के लोगों का परमेश्वर जो कहता है, वह यह है: यिर्मयाह, यहूदा के राजा सिदकिय्याह के पास जाओ और उसे यह सन्देश दो: ‘सिदकिय्याह, यहोवा जो कहता है, वह यह है: मैं यरूशलेम नगर को बाबुल के राजा को शीघ्र ही दे दूँगा और वह उसे जला डालेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: यिर्मयाह, तू यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह के पास जा, और उस से कह, “प्रभु यों कहता है: देख, मैं यह नगर बेबीलोन के राजा के हाथ में सौंप रहा हूं, और वह आग में इसको भस्‍म कर देगा।
Hindi Bible HHBD
इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यों कहता है, जाकर यहूदा के राजा सिदकिरयाह से कह, यहोवा यों कहता है, कि देख, मैं इस नगर को बाबुल के राजा के वश में कर देने पर हूँ, और वह इसे फुंकवा देगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इस्राएल का परमेश्‍वर यहोवा यों कहता है: जा और यहूदा के राजा सिदकिय्याह से यह कह, ‘यहोवा यों कहता है: देख, मैं इस नगर को बेबीलोन के राजा के वश में कर देने पर हूँ, और वह इसे फुँकवा देगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का यह आदेश है: यहूदिया के राजा सीदकियाहू को यह संदेश दो, ‘यह याहवेह की वाणी है: यह देख लेना कि मैं इस नगर को बाबेल के राजा के अधीन कर दूंगा और वह इस नगर को भस्म कर देगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यह कहता है: जाकर यहूदा के राजा सिदकिय्याह से कह, ‘यहोवा यह कहता है: देख, मैं इस नगर को बाबेल के राजा के वश में कर देने पर हूँ, और वह इसे फुँकवा देगा।