Jeremiah 34:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur maain yahooda ke raja sidaakiyyah aur usake hakimon ko unake shatrauon aur unake praan ke khojiyon arthata babul ke raja kee sena ke vash men kar doonga jo tumhare samhane se chalee gai haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं यहूदा के राजा सिदकिय्याह और उसके प्रमुखों को उनके शत्रुओं एवं जो उन्हें मार डालना चाहते हैं, को दूँगा। मैं सिदकिय्याह और उनके लोगों को बाबुल के राजा की सेना को तब भी दूँगा जब वह सेना यरूशलेम को छोड़ चुकी होगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह और उसके उच्‍चाधिकारियों को उनके शत्रुओं के हाथ में, उनके प्राण के ग्राहकों के हाथ में, अर्थात् बेबीलोन के राजा की सेना के हाथ में सौंप दूंगा जो तुम्‍हारे नगर की मोर्चाबन्‍दी उठाकर चली गयी है।
Hindi Bible HHBD
और मैं यहूदा के राजा सिदकिरयाह और उसके हाकिमों को उनके शत्रुओं और उनके प्राण के खोजियों अर्थात् बाबुल के राजा की सेना के वश में कर दूंगा जो तुम्हारे साम्हने से चली गई है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं यहूदा के राजा सिदकिय्याह और उसके हाकिमों को उनके शत्रुओं और उनके प्राण के खोजियों अर्थात् बेबीलोन के राजा की सेना के वश में कर दूँगा जो तुम्हारे सामने से चली गई है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“यहूदिया के राजा सीदकियाहू को तथा उसके अधिकारियों को मैं उनके शत्रुओं के हाथों में सौंप दूंगा तथा उनके हाथों में जो उनके प्राणों के प्यासे हैं तथा बाबेल के राजा की सेना के हाथों में, जो तुमसे दूर जा चुकी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं यहूदा के राजा सिदकिय्याह और उसके हाकिमों को उनके शत्रुओं और उनके प्राण के खोजियों अर्थात् बाबेल के राजा की सेना के वश में कर दूँगा जो तुम्हारे सामने से चली गई है।