Jeremiah 34:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur too usake hath se n bachega, nishchay pakada jaaega aur usake vash men kar diya jaaega aur teree ankhen babul ke raja ko dekhengee, aur tum amhane-samhane baten karoge aur too babul ko jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सिदकिय्याह, तुम बाबुल के राजा से बचकर निकल नहीं पाओगे। तुम निश्चय ही पकड़े जाओगे और उसे दे दिये जाओगे। तुम बाबुल के राजा को अपनी आँखों से देखोगे। वह तुमसे आमने—सामने बातें करेगा और तुम बाबुल जाओगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू उस के हाथ से बच नहीं सकेगा, वरन् निश्चय ही पकड़ा जाएगा और उसके हाथ में सौंप दिया जाएगा। तू उसको अपनी आंखों से प्रत्यक्ष देखेगा, और उससे आमने-सामने बातें करेगा। तू निस्सन्देह बेबीलोन नगर जाएगा।
Hindi Bible HHBD
और तू उसके हाथ से न बचेगा, निश्चय पकड़ा जाएगा और उसके वश में कर दिया जाएगा; और तेरी आंखें बाबुल के राजा को देखेंगी, और तुम आम्हने- साम्हने बातें करोगे; और तू बाबुल को जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू उसके हाथ से न बचेगा, निश्चय पकड़ा जाएगा और उसके वश में कर दिया जाएगा; और तेरी आँखें बेबीलोन के राजा को देखेंगी, और तुम आमने–सामने बातें करोगे; और तू बेबीलोन को जाएगा।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम उसके हाथ से बचकर निकल न सकोगे, निश्चयतः तुम पकड़े जाओगे तथा उसे सौंप दिए जाओगे. तुम बाबेल के राजा को प्रत्यक्ष देखोगे, वह तुमसे साक्षात वार्तालाप करेगा और फिर तुम बाबेल को बंदी कर दिए जाओगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू उसके हाथ से न बचेगा, निश्चय पकड़ा जाएगा और उसके वश में कर दिया जाएगा; और तेरी आँखें बाबेल के राजा को देखेंगी, और तुम आमने-सामने बातें करोगे; और तू बाबेल को जाएगा।’