Jeremiah 34:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
too shaantai ke sath marega. aur jaaisa tere pitaron ke liye arthata jo tujh se paahile raja the, unake liye sugandha dravy jalaya gaya, vaaisa hee tere liye bhee jalaya jaaega aur log yah kahakar, hay mere prabhu! tere liye chhatee peettenge, yahova kee yahee vanee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम शान्तिपूर्वक मरोगे। तुम्हारे राजा होने से पहले जो राजा राज्य करते थे तुम्हारे उन पूर्वजों के सम्मान के लिये लोगों ने अग्नि तैयार की। उसी प्रकार तुम्हारे सम्मान के लिये लोग अग्नि बनायेंगे। वे तुम्हारे लिये रोएंगे। वे शोक में डूबे हुए कहेंगे, “हे स्वामी,” मैं स्वयं तुम्हें यह वचन देता हूँ।’” यह सन्देश यहोवा का है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तेरी मृत्‍यु शान्‍ति से होगी। जैसे तेरे मृत पूर्वजों के लिए, जो तुझ से पहले राजा हुए थे, लोगों ने सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाए थे वैसे ही तेरी मृत्‍यु पर लोग सुगंधित धूप-द्रव्‍य जलाएंगे। वे तेरे लिए शोक मनाएंगे, और कहेंगे, ‘आह स्‍वामी! आह महाराज!’ मैं-प्रभु ने यह कहा है। यही मेरी वाणी है।” ’
Hindi Bible HHBD
तू शान्ति के साथ मरेगा। और जैसा तेरे पितरों के लिये अर्थात् जो तुझ से पहिले राजा थे, उनके लिये सुगन्ध द्रव्य जलाया गया, वैसा ही तेरे लिये भी जलाया जाएगा; और लोग यह कहकर, हाय मेरे प्रभु! तेरे लिये छाती पीटेंगे, यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू शान्ति के साथ मरेगा। और जैसा तेरे पितरों के लिये अर्थात् जो तुझ से पहले राजा थे, उनके लिये सुगन्ध द्रव्य जलाया गया, वैसा ही तेरे लिये भी जलाया जाएगा; और लोग यह कहकर, “हाय मेरे प्रभु!” तेरे लिये छाती पीटेंगे, यहोवा की यही वाणी है।’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारी मृत्यु शान्तिपूर्ण स्थिति में होगी. जिस प्रकार तुम्हारे पूर्वज राजाओं के सम्मान में, उन उच्चाधिकारी के लिए, जो तुम्हारे प्राचीन काल थे, धूप जलाया गया था, वे तुम्हारे सम्मान में भी धूप जलाएंगे, वे तुम्हारे लिए विलाप भी करेंगे, “धिक्कार है आप पर स्वामी!” यह इसलिये कि यह मेरी उक्ति है, यह याहवेह की वाणी है.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू शान्ति के साथ मरेगा। और जैसा तेरे पितरों के लिये अर्थात् जो तुझ से पहले राजा थे, उनके लिये सुगन्ध-द्रव्य जलाया गया, वैसा ही तेरे लिये भी जलाया जाएगा; और लोग यह कहकर, “हाय मेरे प्रभु!” तेरे लिये छाती पीटेंगे, यहोवा की यही वाणी है।’”