Jeremiah 34:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab babul ke raja kee sena yarooshalem se aur yahooda ke jitane nagar bach gaae the, un se arthata lakeesh aur ajeka se lad rahee thee kyonaki yahooda ke jo gaddhvale nagar the un men se keval ve hee rah gaae the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह उस समय हुआ जब बाबुल के राजा की सेना यरूशलेम के विरुद्ध लड़ रही थी। बाबुल की सेना यहूदा के उन नगरों के विरुद्ध भी लड़ रही थी जिन पर अधिकार नहीं हो सका था। वे लाकीश और अजेका नगर थे। वे ही केवल किलाबन्द नगर थे जो यहूदा प्रदेश में बचे थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस समय बेबीलोन के राजा की सेना यरूशलेम तथा यहूदा प्रदेश के बचे हुए दो नगरों − लाकीश और अजेका से युद्ध कर रही थी। यहूदा प्रदेश के किलाबन्द नगरों में से केवल ये ही बचे हुए थे।
Hindi Bible HHBD
जब बाबुल के राजा की सेना यरूशलेम से और यहूदा के जितने नगर बच गए थे, उन से अर्थात् लाकीश और अजेका से लड़ रही थी; क्योंकि यहूदा के जो गढ़वाले नगर थे उन में से केवल वे ही रह गए थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब बेबीलोन के राजा की सेना यरूशलेम से और यहूदा के जितने नगर बच गए थे, उनसे अर्थात् लाकीश और अजेका से लड़ रही थी; क्योंकि यहूदा के जो गढ़वाले नगर थे उनमें से केवल वे ही रह गए थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस समय बाबेल के राजा की सेना येरूशलेम तथा यहूदिया के इन नगरों से युद्धरत थी. लाकीश तथा अज़ेका, क्योंकि ये ही यहूदिया के ऐसे गढ़नगर थे, जो सुरक्षित रह गए थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब बाबेल के राजा की सेना यरूशलेम से और यहूदा के जितने नगर बच गए थे, उनसे अर्थात् लाकीश और अजेका से लड़ रही थी; क्योंकि यहूदा के जो गढ़वाले नगर थे उनमें से केवल वे ही रह गए थे।