Jeremiah 34:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ki sab log apane apane dasa-dasee ko jo ibraee va iabirn hon svadhaeen karake jane de, aur koi apane yahudee bhai se fir apanee seva n karaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हर व्यक्ति से आशा की जाती है कि वह अपने यहूदी दासों को स्वतन्त्र करे। सभी यहूदी दास—दासी स्वतन्त्र किये जाने थे। यहूदा के परिवार समूह के किसी भी व्यक्ति के दास रखने की संभावना किसी भी व्यक्ति से नहीं की जा सकती थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे अपने-अपने इब्रानी गुलामों को - स्‍त्री और पुरुषों दोनों को − स्‍वतन्‍त्र कर दें ताकि भविष्‍य में कोई भी व्यक्‍ति अपने यहूदी जाति-भाई अथवा बहिन को गुलाम बना कर न रखे।
Hindi Bible HHBD
कि सब लोग अपने अपने दास- दासी को जो इब्री वा इब्रिन हों स्वाधीन करके जाने दें, और कोई अपने यहुदी भाई से फिर अपनी सेवा न कराए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
कि सब लोग अपने अपने दास–दासी को जो इब्री या इब्रिन हों, स्वाधीन करके जाने दें, और कोई अपने यहूदी भाई से फिर अपनी सेवा न कराए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हर एक व्यक्ति अपने इब्री सेवक को तथा अपनी इब्री सेविका को विमुक्त कर दे, कि कोई भी सजातीय यहूदी बंदी न रह जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
कि सब लोग अपने-अपने दास-दासी को जो इब्री या इब्रिन हों, स्वाधीन करके जाने दें, और कोई अपने यहूदी भाई से फिर अपनी सेवा न कराए।