Jeremiah 35:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur rekabiyon ke gharane se yirmayah ne kaha, israaael ka parameshvar senaon ka yahova tum se yon kahata haai, isaliye ki tum ne jo apane purakha yonadab kee agyaa manee, varan usakee sab agyaaon ko man liya aur jo kuchh us ne kaha usake anusar kam kiya haai,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यिर्मयाह ने रेकाबी परिवार के लोगों से कहा, “इस्राएल का परमेश्वर सर्वशक्तिमान यहोवा कहता है, ‘तुम लोगों ने अपने पूर्वज योनादाब के आदेश का पालन किया है। तुमने योनादाब की सारी शिक्षाओं का अनुसरण किया है। तुमने वह सब किया है जिसके लिये उसने आदेश दिया था।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यिर्मयाह ने रेकाब-सम्‍प्रदाय के अनुयायियों से कहा, ‘इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: तुमने अपने सम्‍प्रदाय के प्रवर्तक योनादाब के आदेश को माना, उसकी संविधियों का पालन किया और उसकी आज्ञाओं के अनुसार आचरण किया,
Hindi Bible HHBD
और रेकाबियों के घराने से यिर्मयाह ने कहा, इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा तुम से यों कहता है, इसलिये कि तुम ने जो अपने पुरखा योनादाब की आज्ञा मानी, वरन उसकी सब आज्ञाओं को मान लिया और जो कुछ उस ने कहा उसके अनुसार काम किया है,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर रेकाबियों के घराने से यिर्मयाह ने कहा, “इस्राएल का परमेश्‍वर सेनाओं का यहोवा तुम से यों कहता है: इसलिये कि तुम ने जो अपने पुरखा योनादाब की आज्ञा मानी, वरन् उसकी सब आज्ञाओं को मान लिया और जो कुछ उसने कहा उसके अनुसार काम किया है,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब येरेमियाह ने रेखाब के वंशजों को संबोधित करते हुए कहा, “सेनाओं के याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का संदेश यह है: ‘इसलिये कि तुमने अपने पूर्वज योनादाब के आदेश का पालन किया है, सभी कुछ उसके आदेशों के अनुरूप ही किया है तथा वही किया जिसका उन्होंने तुम्हें आदेश दिया था.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर रेकाबियों के घराने से यिर्मयाह ने कहा, “इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा तुम से यह कहता है: इसलिए कि तुम ने जो अपने पुरखा यहोनादाब की आज्ञा मानी, वरन् उसकी सब आज्ञाओं को मान लिया और जो कुछ उसने कहा उसके अनुसार काम किया है,