Jeremiah 35:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur maain unako parameshvar ke bhvan me, yigdalyah ke putra hanan, jo parameshvar ka aek jan t, usakee kottree men le aya jo hakimon kee us kottree ke pas thee aur shalloom ke pratra devaddhee ke rakhvale maseyah kee kottree ke upar thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मैं रेकाबी परिवार को यहोवा के मन्दिर में ले आया। हम लोग उस कमरे में गये जो हानान के पुत्रों का कहा जाता है। हानान यिग्दल्याह नामक व्यक्ति का पुत्र था। हानान परमेश्वर का व्यक्ति था। वह कमरा उस कमरे से अगला कमरा था जिसमें यहूदा के राजकुमार ठहरते थे। यह शल्लूम के पुत्र मासेयाह के कमरे के ऊपर था। मासेयाह मन्दिर में द्वारपाल था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं उनको प्रभु के भवन के एक कमरे में ले गया। इस कमरे में परमेश्वर के जन, नबी हानान बेन-यिग्दल्याह के पुत्र रहते थे। इसी कमरे के पास उच्चाधिकारी का कक्ष था। इस कमरे के ऊपर राजभवन के आंगन के पहरेदार मासेयाह बेन-शल्लूम का कमरा था।
Hindi Bible HHBD
और मैं उनको परमेश्वर के भवन में, यिग्दल्याह के पुत्रा हानान, जो परमेश्वर का एक जन थ, उसकी कोठरी में ले आया जो हाकिमों की उस कोठरी के पास थी और शल्लूम के प्रत्रा डेवढ़ी के रखवाले मासेयाह की कोठरी के ऊपर थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं उनको परमेश्वर के भवन में, यिग्दल्याह के पुत्र हानान, जो परमेश्वर का एक जन था, उसकी कोठरी में ले आया जो हाकिमों की उस कोठरी के पास थी और शल्लूम के पुत्र डेवढ़ी के रखवाले मासेयाह की कोठरी के ऊपर थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह के भवन में परमेश्वर के बर्तन इगदालिया के पुत्र हनान के पुत्रों के कक्ष में ले गया. यह अधिकारियों के कक्ष के निकट और यह शल्लूम के पुत्र, द्वारपाल मआसेइयाह के कक्ष के ऊपर था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं उनको परमेश्वर के भवन में, यिग्दल्याह के पुत्र हानान, जो परमेश्वर का एक जन था, उसकी कोठरी में ले आया जो हाकिमों की उस कोठरी के पास थी और शल्लूम के पुत्र डेवढ़ी के रखवाले मासेयाह की कोठरी के ऊपर थी।