Jeremiah 35:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
unhon ne kaha, ham dakhmadha n peeenge kyonki rekab ke putra yonadab ne jo hamara purakha tha ham ko yah agyaa dee thee ki tum kabhee dakhmadha n peena n tum, n tumhare putra.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु रेकाबी लोगों ने उत्तर दिया, “हम दाखमधु कभी नहीं पीते। हम इसलिये नहीं पीते क्योंकि हमारे पूर्वज रेकाबी के पुत्र योनादाब ने यह आदेश दिया था: ‘तुम्हें और तुम्हारे वंशजों को दाखमधु कभी नहीं पीनी चाहिये
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
रेकाबियों ने कहा, ‘हम शराब नहीं पीएंगे; क्योंकि हमारे सम्प्रदाय के प्रवर्तक योनादाब बेन-रेकाब ने हमें यह आज्ञा दी है: “तुम और तुम्हारे पुत्र शराब कभी मत पीना।
Hindi Bible HHBD
उन्हों ने कहा, हम दाखमधु न पीएंगे क्योंकि रेकाब के पुत्रा योनादाब ने जो हमारा पुरखा था हम को यह आज्ञा दी थी कि तुम कभी दाखमधु न पीना; न तुम, न तुम्हारे पुत्रा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्होंने कहा, “हम दाखमधु न पीएँगे, क्योंकि रेकाब के पुत्र योनादाब ने जो हमारा पुरखा था हम को यह आज्ञा दी थी, ‘तुम कभी दाखमधु न पीना; न तुम, न तुम्हारे पुत्र।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु उन्होंने कहा, “हम द्राक्षारस का सेवन नहीं करेंगे, क्योंकि रेखाब के पुत्र योनादाब का हमारे लिए आदेश यह है: ‘तुम और तुम्हारी संतान कभी भी द्राक्षारस का सेवन नहीं करोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्होंने कहा, “हम दाखमधु न पीएँगे क्योंकि रेकाब के पुत्र योनादाब ने जो हमारा पुरखा था हमको यह आज्ञा दी थी, ‘तुम कभी दाखमधु न पीना; न तुम, न तुम्हारे पुत्र।