Jeremiah 36:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir yoshaiyyah ke putra yahooda ke raja yahoyakeem ke rajy ke chauthe baras men yahova kee or se yah vachan yirmayah ke pas pahuncha,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा का सन्देश यिर्मयाह को मिला। यह योशिय्याह के पुत्र यहोयाकीम के यहूदा में राज्यकाल के चौथे वर्ष हुआ। यहोवा का सन्देश यह था:
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहूदा प्रदेश का राजा यहोयाकीम बेन-योशियाह के राज्‍य-काल के चौथे वर्ष में प्रभु का यह सन्‍देश यिर्मयाह को मिला:
Hindi Bible HHBD
फिर योशिरयाह के पुत्रा यहूदा के राजा यहोयाकीम के राज्य के चौथे बरस में यहोवा की ओर से यह वचन यिर्मयाह के पास पहुंचा,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर योशिय्याह के पुत्र यहूदा के राजा यहोयाकीम के राज्य के चौथे बरस में यहोवा की ओर से यह वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा:
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
योशियाह के पुत्र यहूदिया के राजा यहोइयाकिम के राज्य-काल के चौथे वर्ष में येरेमियाह को याहवेह का यह संदेश भेजा गया:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर योशिय्याह के पुत्र यहूदा के राजा यहोयाकीम के राज्य के चौथे वर्ष में यहोवा की ओर से यह वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा