Jeremiah 36:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aek pustak lekar jitane vachan maain ne tujh se yoshaiyyah ke dinon se lekar arthata jab maain tujh se baten karane laga us samay se aj ke din tak israaael aur yahooda aur sab jatiyon ke vishay men kahe haai, sab ko us men likh.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यिर्मयाह, पत्रक लो और उन सन्देशों को उस पर लिख डालो जिन्हें मैंने तुमसे कहे हैं। मैंने तुमसे इस्राएल और यहूदा के राष्ट्रों एवं सभी राष्ट्रों के बारे में बातें की हैं। जब से योशिय्याह राजा था तब से अब तक मैंने जो सन्देश तुम्हें दिये हैं, उन्हें लिख डालो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘एक चर्मपत्र ले, और उस पर मेरे सब वचन लिख, जो मैंने इस्राएल और यहूदा प्रदेश तथा समस्‍त राष्‍ट्रों के विरुद्ध तेरे माध्‍यम से कहे हैं। राजा योशियाह के राज्‍य-काल में जब मैंने तुझसे बात करना आरंभ किया था, तब से लेकर आज तक मैंने तुझे जो-जो सन्‍देश दिए हैं, उन सब को लिख।
Hindi Bible HHBD
एक पुस्तक लेकर जितने वचन मैं ने तुझ से योशिरयाह के दिनों से लेकर अर्थात् जब मैं तुझ से बातें करने लगा उस समय से आज के दिन तक इस्राएल और यहूदा और सब जातियों के विषय में कहे हैं, सब को उस में लिख।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“एक पुस्तक लेकर जितने वचन मैं ने तुझ से योशिय्याह के दिनों से लेकर अर्थात् जब मैं तुझ से बातें करने लगा उस समय से आज के दिन तक इस्राएल और यहूदा और सब जातियों के विषय में कहे हैं, सब को उसमें लिख।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“जिस दिन से मैंने तुमसे बात करना प्रारंभ किया है, उसके पहले दिन से ही योशियाह के दिनों से लेकर आज तक मैंने तुमसे इस्राएल, यहूदिया तथा सारे राष्ट्रों के संबंध में जो कुछ कहा है, उसे एक चर्मपत्र कुण्डली लेकर उस पर मेरे सारे संदेश लिख डालो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“एक पुस्तक # लेकर जितने वचन मैंने तुझ से योशिय्याह के दिनों से लेकर अर्थात् जब मैं तुझ से बातें करने लगा उस समय से आज के दिन तक इस्राएल और यहूदा और सब जातियों के विषय में कहे हैं, सब को उसमें लिख।