Jeremiah 36:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab yahoodee teen char prashtt paddh chuka, tab us ne use chakoo se katta aur jo ag angeettee men thee us men faenk diya so angeettee kee ag men pooree poostak jalakar bhsm ho gai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहूदी ने पत्रक से पढ़ना आरम्भ किया। किन्तु जब वह दो या तीन पक्तियाँ पढ़ता, राजा यहोयाकीम पत्रक को पकड़ लेता था। तब वह उन पक्तियों को एक छोटे चाकू से पत्रक में से काट डालता था और उन्हें अंगीठी में फेंक देता था। अन्तत: पूरा पत्रक आग में जला दिया गया
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब येहूदी तीन-चार पंिक्तयां पढ़ चुकता, तब राजा पढ़े हुए अंशों को चाकू से काट देता, और अंगीठी की आग में उसको झोंक देता। यों सम्पूर्ण चर्मपत्र अंगीठी की आग में भस्म हो गया।
Hindi Bible HHBD
जब यहूदी तीन चार पृष्ठ पढ़ चुका, तब उस ने उसे चाकू से काटा और जो आग अंगीठी में थी उस में फेंक दिया; सो अंगीठी की आग में पूरी पूस्तक जलकर भस्म हो गई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब यहूदी तीन चार पृष्ठ पढ़ चुका, तब राजा ने उसे चाकू से काटा और जो आग अँगीठी में थी उसमें फेंक दिया; इस प्रकार अँगीठी की आग में पूरी पुस्तक जलकर भस्म हो गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब येहूदी तीन अथवा चार अंश पढ़ लेता था, राजा उतने चर्मपत्र को लिपिक के चाकू से काटकर अंगीठी की अग्नि में डाल देता था, इस प्रकार होते-होते संपूर्ण चर्मपत्र कुण्डली अंगीठी की अग्नि में भस्म हो गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब यहूदी तीन चार पृष्ठ पढ़ चुका, तब उसने उसे चाकू से काटा और जो आग अँगीठी में थी उसमें फेंक दिया; इस प्रकार अँगीठी की आग में पूरी पुस्तक जलकर भस्म हो गई।