Jeremiah 36:27 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab raja ne un vachanon kee pustak ko jo barook ne yirmayah ke mukh se sun sunakar likhee thee, jala diya, tab yahova ka yah vachan yirmayah ke pas pahuncha ki
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा का सन्देश यिर्मयाह को मिला। यह तब हुआ जब यहोयाकीम ने यहोवा के उन सभी सन्देशों वाले पत्रक को जला दिया था, जिन्हें यिर्मयाह ने बारुक से कहा था और बारुक ने सन्देशों को पत्रक पर लिखा था। यहोवा का जो सन्देश यिर्मयाह को मिला, वह यह था:
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब राजा यहोयाकीम चर्मपत्र को जला चुका, जिस पर यिर्मयाह ने बोल-बोल कर बारूक से प्रभु के वचन लिखवाए थे, उस के पश्चात् प्रभु का यह सन्देश यिर्मयाह को मिला। प्रभु ने कहा,
Hindi Bible HHBD
जब राजा ने उन वचनों की पुस्तक को जो बारूक ने यिर्मयाह के मुख से सुन सुनकर लिखी थी, जला दिया, तब यहोवा का यह वचन यिर्मयाह के पास पहुंचा कि
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब राजा ने उन वचनों की पुस्तक को जो बारूक ने यिर्मयाह के मुख से सुन सुनकर लिखी थी, जला दिया, तब यहोवा का यह वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा:
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
येरेमियाह के बोले हुए लेख जो बारूख द्वारा लिखित चर्मपत्र कुण्डली में था, जिसका दहन जब राजा यहोइयाकिम ने कर चुका, तब येरेमियाह को याहवेह का यह संदेश प्राप्त हुआ:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब राजा ने उन वचनों की पुस्तक को जो बारूक ने यिर्मयाह के मुख से सुन सुनकर लिखी थी, जला दिया, तब यहोवा का यह वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा