Jeremiah 36:29 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yahooda ke raja yahoyakeem ke vishay men kah ki yahova yon kahata haai, too ne us pustak ko yah kahakar jala diya haai ki too ne us men yah kyon likha haai ki babul ka raja nishchay akar is desh ko nash karega, aur us men n to manushy ko chhodega aur n pashu ko.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यिर्मयाह, यहूदा के राजा यहोयाकीम से यह भी कहो, यहोवा जो कहता है, वह यह है: ‘यहोयाकीम तुमने उस पत्रक को जला दिया। तुमने कहा, “यिर्मयाह ने क्यों लिखा कि बाबुल का राजा निश्चय ही आएगा और इस देश को नष्ट करेगा वह क्यों कहता है कि बाबुल का राजा इस देश के लोगों और जानवरों दोनों को नष्ट करेगा”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीम के विषय में यह लिखवाना: “प्रभु यों कहता है: तूने यह कह कर चर्मपत्र को जला दिया कि यिर्मयाह ने यह क्यों लिखा कि बेबीलोन का राजा निस्सन्देह यहां आक्रमण करेगा, और इस देश को उजाड़ देगा। वह मनुष्य और पशु दोनों को पूर्णत: नष्ट कर देगा।
Hindi Bible HHBD
और यहूदा के राजा यहोयाकीम के विषय में कह कि यहोवा यों कहता है, तू ने उस पुस्तक को यह कहकर जला दिया है कि तू ने उस में यह क्यों लिखा है कि बाबुल का राजा निश्चय आकर इस देश को नाश करेगा, और उस में न तो मनुष्य को छोड़ेगा और न पशु को।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यहूदा के राजा यहोयाकीम के विषय में कह, ‘यहोवा यों कहता है: तू ने उस पुस्तक को यह कहकर जला दिया है कि तू ने उसमें यह क्यों लिखा है कि बेबीलोन का राजा निश्चय आकर इस देश का नाश करेगा, और उसमें न तो मनुष्य को छोड़ेगा और न पशु को।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहूदिया के राजा यहोइयाकिम के विषय में तुम्हें यह कहना होगा, ‘यह याहवेह का संदेश है: तुमने तो यह कहते हुए चर्मपत्र कुण्डली का दहन कर दिया है, “तुमने इसमें ऐसा क्यों लिख दिया, कि बाबेल का राजा निश्चयतः आएगा तथा इस देश को ध्वस्त कर देगा तथा उस देश से मनुष्यों एवं पशुओं का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यहूदा के राजा यहोयाकीम के विषय में कह, ‘यहोवा यह कहता है: तूने उस पुस्तक को यह कहकर जला दिया है कि तूने उसमें यह क्यों लिखा है कि बाबेल का राजा निश्चय आकर इस देश को नष्ट करेगा, और उसमें न तो मनुष्य को छोड़ेगा और न पशु को।