Jeremiah 36:30 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye yahova yahooda ke raja yahoyakeem ke vishay men yon kahata haai, ki usaka koi daud kee gaee par virajaman n rahega aur usakee loth aeesee faenk dee jaaegee ki din ko dhaam men or rat ko pale men padee rahegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: यहूदा के राजा यहोयाकीम के बारे में जो यहोवा कहता है, वह यह है: यहोयाकीम के वंशज दाऊद के राज सिंहासन पर नहीं बैठेंगे। जब यहोयाकीम मरेगा उसे राजा जैसे अन्त्येष्टि नहीं दी जाएगी, अपितु उसका शव भूमि पर फेंक दिया जायेगा। उसका शव दिन की गर्मी में और रात के ठंडे पाले में छोड़ दिया जाएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: प्रभु यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीम के विषय में यह कहता है: दाऊद के सिंहासन पर बैठने के लिए उसके वंश में कोई नहीं बचेगा। उसका शव दिन में धूप में सड़ने के लिए, और रात में पाले में गलने के लिए बाहर फेंक दिया जाएगा।
Hindi Bible HHBD
इसलिये यहोवा यहूदा के राजा यहोयाकीम के विषय में यों कहता है, कि उसका कोई दाऊद की गद्दी पर विराजमान न रहेगा; और उसकी लोथ ऐसी फेंक दी जाएगी कि दिन को धाम में ओर रात को पाले में पड़ी रहेगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये यहोवा यहूदा के राजा यहोयाकीम के विषय में यों कहता है: उसका कोई दाऊद की गद्दी पर विराजमान न रहेगा; और उसका शव ऐसा फेंक दिया जाएगा कि दिन को धूप में और रात को पाले में पड़ा रहेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये यहूदिया के राजा यहोइयाकिम के विषय में याहवेह की पूर्ववाणी यह है: दावीद के सिंहासन पर विराजमान होने के लिए उसका कोई भी वंशज नहीं रह जाएगा तथा उसका शव दिन की उष्णता तथा रात्रि के पाले में पड़ा रह जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए यहोवा यहूदा के राजा यहोयाकीम के विषय में यह कहता है, कि उसका कोई दाऊद की गद्दी पर विराजमान न रहेगा; और उसकी लोथ ऐसी फेंक दी जाएगी कि दिन को धूप में और रात को पाले में पड़ी रहेगी।