Jeremiah 37:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu n to us ne, n usake karmachariyon ne, aur n sadhaaran logon ne yahova ke vachanon ko mana jo us ne yirmayah bhvishyadvkta ke dara kaha tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु सिदकिय्याह ने यहोवा के उन सन्देशों पर ध्यान नहीं दिया जिन्हें यहोवा ने यिर्मयाह नबी को उपदेश देने के लिये दिया था और सिदकिय्याह के सेवकों तथा यहूदा के लोगों ने यहोवा के सन्देश पर ध्यान नहीं दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्तु न तो सिदकियाह ने, और न उसके कर्मचारियों ने और न प्रतिष्ठित नागरिकों ने प्रभु के वचनों पर ध्यान दिया जो प्रभु ने नबी यिर्मयाह के माध्यम से कहे थे।
Hindi Bible HHBD
परन्तु न तो उस ने, न उसके कर्मचारियों ने, और न साधारण लोगों ने यहोवा के वचनों को माना जो उस ने यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु न तो उसने, न उसके कर्मचारियों ने, और न साधारण लोगों ने यहोवा के वचनों को माना जो उसने यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहे थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु न तो उसने, न उसके सेवकों ने और न देश की प्रजा ने याहवेह की उन चेतावनियों को महत्व दिया, जो याहवेह ने भविष्यद्वक्ता येरेमियाह के द्वारा उन्हें दी थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु न तो उसने, न उसके कर्मचारियों ने, और न साधारण लोगों ने यहोवा के वचनों को माना जो उसने यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा था।