Jeremiah 38:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so aebedamelek utane purushaen ko sath lekar rajabhvan ke bhndar ke talaghar men gaya aur vahan se fattepurane kapade aur chithde lekar yirmayah ke pas us gadhe men raassaiyon se utar diae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: एबेदमेलेक ने अपने साथ व्यक्तियों को लिया। किन्तु पहले वह राजमहल के भंडारगृह के एक कमरे में गया। उसने कुछ पुराने कम्बल और फटे पुराने कपड़े उस कमरे से लिये। तब उसने उन कम्बलों को रस्सी के सहारे हौज में यिर्मयाह के पास पहुँचाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: एबेदमेलेक तीन सिपाहियों को ले कर राजमहल में गया। वहां वह भण्‍डारगृह के तलघर में गया। वहां से उस ने फटे पुराने कपड़े और चिथड़े निकाले, और उन को रस्‍सियों के सहारे यिर्मयाह के पास अंधे-कुएं में उतार दिया।
Hindi Bible HHBD
सो एबेदमेलेक उतने पुरूषों को साथ लेकर राजभवन के भण्डार के तलघर में गया; और वहां से फटेपुराने कपड़े और चिथड़े लेकर यिर्मयाह के पास उस गड़हे में रस्सियों से उतार दिए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: एबेदमेलेक उतने पुरुषों को साथ लेकर राजभवन के भण्डार के तलघर में गया; और वहाँ से फटे–पुराने कपड़े और चिथड़े लेकर यिर्मयाह के पास उस गड़हे में रस्सियों से उतार दिए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब एबेद-मेलेख अपने साथ के व्यक्ति लेकर महल में गया. वहां जाकर उसने महलों के भण्डारगृह के नीचे निर्मित एक कक्ष में से कुछ चिथड़े निकाले और उन्हें रस्सियों द्वारा अंधे कुएं में येरेमियाह तक पहुंचा दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः एबेदमेलेक उतने पुरुषों को साथ लेकर राजभवन के भण्डार के तलघर में गया; और वहाँ से फटे-पुराने कपड़े और चिथड़े लेकर यिर्मयाह के पास उस गड्ढे में रस्सियों से उतार दिए।