Jeremiah 38:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ki, yahova yon kahata haai ki jo koi is nagar men rahega vah talavar, pahangee or maree se marega parantu jo koi kasadiyon ke pas nikal bhage vah apana praan bachakar jeeavit rahega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“जो यहोवा कहता है, वह यह है: ‘जो कोई भी यरूशलेम में रहेंगे वे सभी तलवार, भूख, भयंकर बीमारी से मरेंगे। किन्तु जो भी बाबुल की सेना को आत्मसमर्पण करेगा, जीवित रहेगा। वे लोग जीवित बचा जाये।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यिर्मयाह ने यह कहा था, ‘प्रभु यों कहता है: जो व्यक्ति इस नगर में ठहरेगा, वह शत्रु की तलवार, अकाल और महामारी से मरेगा। किन्तु जो व्यक्ति नगर से भाग कर कसदी सेना की शरण में जाएगा, वह जीवित रहेगा। युद्ध की लूट की तरह उसका प्राण बच जाएगा।
Hindi Bible HHBD
कि, यहोवा यों कहता है कि जो कोई इस नगर में रहेगा वह तलवार, पहंगी ओर मरी से मरेगा; परन्तु जो कोई कसदियों के पास निकल भागे वह अपना प्राण बचाकर जीवित रहेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“यहोवा यों कहता है, कि जो कोई इस नगर में रहेगा वह तलवार, महँगी और मरी से मरेगा; परन्तु जो कोई कसदियों के पास निकल भागे वह अपना प्राण बचाकर जीवित रहेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“याहवेह का संदेश यह है: ‘जो कोई इस नगर में ठहरा रह जाएगा, वह तलवार, अकाल अथवा महामारी से ग्रसित होकर रहेगा, किंतु वह, जो नगर से बाहर कसदियों की शरण ले लेगा, वह जीवित रह जाएगा. उसका जीवन युद्ध में प्राप्त लूट सामग्री सदृश उसका उपहार हो जाएगा और वह जीवित रहेगा.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“यहोवा यह कहता है कि जो कोई इस नगर में रहेगा वह तलवार, अकाल और मरी से मरेगा; परन्तु जो कोई कसदियों के पास निकल भागे वह अपना प्राण बचाकर जीवित रहेगा।