Jeremiah 38:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yaadi hakim log yah sunakar ki maain ne tujh se batacheet kee haai tere pas akar kahane lage, hamen bata ki too ne raja se kya kaha, ham se koi bat n chhpai, aur ham tujhe n marava dalenge aur yah bhee bata, ki raja ne tujh se kya kaha,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे अधिकारी पता लगा सकते हैं कि मैंने तुमसे बातें कीं। तब वे तुम्हारे पास आएंगे और तुमसे कहेंगे, ‘यिर्मयाह, यह बताओ कि तुमने राजा सिदकिय्याह से क्या कहा और हमें यह बताओ कि राजा सिदकिय्याह ने तुमसे क्या कहा हम लोगों के प्रति ईमानदार रहो और हमें सब कुछ बता दो, नहीं तो हम तुम्हें मार डालेंगे।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि वे यह सुनेंगे कि मैंने तुमसे गुप्‍त मंत्रणा की है, तो वे तुम्‍हारे पास आएंगे और तुमसे यह पूछेंगे कि तुमने मुझसे क्‍या-क्‍या कहा और मैंने तुमसे क्‍या कहा है। वे तुमसे कहेंगे, “हम से मत छिपाओ: हम तुम्‍हारा वध नहीं करेंगे। हमें यह भी बताओ कि महाराज ने तुमसे क्‍या कहा है।”
Hindi Bible HHBD
यदि हाकिम लोग यह सुनकर कि मैं ने तुझ से बातचीत की है तेरे पास आकर कहने लगें, हमें बता कि तू ने राजा से क्या कहा, हम से कोई बात न छिपा, और हम तुझे न मरवा डालेंगे; और यह भी बता, कि राजा ने तुझ से क्या कहा,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि हाकिम लोग यह सुनकर कि मैं ने तुझ से बातचीत की है तेरे पास आकर कहने लगें, ‘हमें बता कि तू ने राजा से क्या कहा, हम से कोई बात न छिपा, और हम तुझे न मरवा डालेंगे; और यह भी बता कि राजा ने तुझ से क्या कहा,’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु फिर भी, यदि अधिकारियों को यह ज्ञात हो जाए कि मैंने आपसे वार्तालाप किया है और तब वे आकर आपसे आग्रह करेंगे, ‘अब तो हमें बता दो, कि तुमने राजा को क्या-क्या बता दिया है और राजा ने तुमसे क्या-क्या कहा है; यदि तुम हमसे कुछ नहीं छिपाओगे तो हम तुम्हारा वध नहीं करेंगे,’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि हाकिम लोग यह सुनकर कि मैंने तुझ से बातचीत की है तेरे पास आकर कहने लगें, ‘हमें बता कि तूने राजा से क्या कहा, हम से कोई बात न छिपा, और हम तुझे न मरवा डालेंगे; और यह भी बता, कि राजा ने तुझ से क्या कहा,’