Jeremiah 39:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu praja men se jo aeese kangal the jinake pas kuchh n tha, unako jalladon ka pradhaan naboojaradan yahooda desh men chhod gaya, aur jate samay unako dakh kee baariyan aur khet de diae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु विशेष रक्षकों के अधिनायक नबूजरदान ने यहूदा के कुछ गरीब लोगों को अपने पीछे छोड़ दिया। वे ऐसे लोग थे जिनके पास कुछ नहीं था। इस प्रकार उस दिन नबूजरदान ने उन यहूदा के गरीब लोगों को अंगूर के बाग और खेत दिये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नबूजरदान ने यहूदा प्रदेश में उन लोगों को छोड़ दिया जो गरीब थे, और जिनके पास कुछ नहीं था। वह जाते समय उनको अंगूर-उद्यान और खेत दे गया।
Hindi Bible HHBD
परन्तु प्रजा में से जो ऐसे कंगाल थे जिनके पास कुछ न था, उनको जल्लादों का प्रधान नबूजरदान यहूदा देश में छोड़ गया, और जाते समय उनको दाख की बारियां और खेत दे दिए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु प्रजा में से जो ऐसे कंगाल थे जिनके पास कुछ न था, उनको अंगरक्षकों का प्रधान नबूजरदान यहूदा देश में छोड़ गया, और जाते समय उनको दाख की बारियाँ और खेत दे दिए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु कुछ अत्यंत निर्धन लोगों को जिनके पास कुछ भी न था, अंगरक्षकों का प्रधान नेबुज़रादान यहूदिया में ही पीछे छोड़ गया; इन्हें उसने द्राक्षाउद्यान एवं खेत सौंप दिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु प्रजा में से जो ऐसे कंगाल थे जिनके पास कुछ न था, उनको अंगरक्षकों का प्रधान नबूजरदान यहूदा देश में छोड़ गया, और जाते समय उनको दाख की बारियाँ और खेत दे दिए।